तिरंगे पर तंज कसने पर टप्पल में हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टप्पल में बजरंगदल के ब्लॉक संयोजक पंकज पंडित के नेतृत्व में कार्यकर्ता चंदशेखर आजाद का बलिदान दिवस मना रहे थे। जिसको लेकर दर्जनों कार्यकर्ता वंदे मातरम, भारता माता की जय व हाथों में तिरंगा थामे चौक बाजार से होते हुए प्रमुख रास्तों से गुजर ही रहे थे।
अचानक एक कार्यकर्ता का तिरंगा दुकान के एक टीन शेड में अटक गया जिस पर पास में खड़े दूसरे समुदाय के एक युवक ने तंज कस दिया। बस इसी को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी लेकिन कैसे भी लोगों ने उस युवक को बचा लिया और मौके से फरार कर दिया।
जिसके बाद कस्बे के मैन बाजार में कुछ देर तक हंगामे जैसा महौल रहा। घटना से गुस्साए बंजरंगदल के कार्यकर्ता तिरंगे झंडे हाथों में लेकर थाने पर पहुंच गये और नारेबाजी करते हुए युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे जिस पर पंकज पंडित ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
इस दौरान सतीश तालान, धीरज चौधरी, कपिल तालान, प्रशांत तालान, नारायण बाल्यान, दीपक अग्रवाल, पंकज चौधरी, कमल आदि थे। गुर्जर, सुंदर शर्मा, अंकित चौधरी, मनोज सिंह आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।