फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Centre Point pitched in the Board of Trade

सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल में घमासान

Tue, 09 Feb 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Tue, 09 Feb 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
यापारी नेता सुशील मित्तल को चेयरमैन बनाए जाने पर सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल में घमासान की स्थिति है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस का बहिष्कार कर चले गए। रविवार को सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न हुआ। अजय अग्रवाल डब्बू अध्यक्ष, अशोक कुमार लाला महामंत्री एवं विपिन गर्ग कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन


सोमवार को नए पदाधिकारियों द्वारा प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। अध्यक्ष जलाली गुट के है जबकि महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष बगाई गुट के है। अध्यक्ष का कहना है कि बिना उनसे पूछे विवेक बगाई ने सुशील मित्तल को व्यापार मंडल का चेयरमैन घोषित कर माला पहना दिया। अभी तक कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ है, ऐसी परिस्थिति में विवेक बगाई कैसे किसी को चेयरमैन घोषित कर सकते है।
विज्ञापन


यह गलत है, इसलिए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। राजीव जलाली ने आरोप लगाया कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस संबंध में विवेक बगाई का कहना है कि नवनिर्वाचित तीनों पदाधिकारी रात में ही सुशील मित्तल को चेयरमैन बनाने पर सहमत हो गए थे। राजीव जलाली स्वयं चेयरमैन बनना चाहते है, इसलिए अध्यक्ष का हाथ पकड़ कर कार्यक्रम स्थल से लेकर चले गए। हालांकि अध्यक्ष ने विवेक बगाई की बात पर असहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल में वर्चस्व को लेकर पहले से ही टकराव चल रहा है। नए पदाधिकारियों के चुनाव के अगले ही दिन टकराव की नौबत आने से वहां के व्यापारी जरूर चिंतित नजर आ रहे है।


बदबू से निजात दिलाएंगे
अलीगढ़। सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित महामंत्री अशोक कुमार लाला, कोषाध्यक्ष विपिन गर्ग एवं विवेक बगाई ने एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से कहा कि वे लोग सेंटर प्वाइंट को बदबू से निजात दिलाएंगे। टीकाराम मंदिर से स्टेशन तक का नाला बंद होने से बदबू होती है। वे लोग नाला बनवाकर बदबू की समस्या से निजात दिलाएंगे। इसके अतिरिक्त टायलेट की समस्या दूर कराएंगे और चौराहे पर स्थित पार्क को हरा भरा बनाएंगे। इसकी देखभाल व्यापार मंडल द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed