{"_id":"5f7e0dc38ebc3e679f0b9175","slug":"case-filed-against-congress-leader-shyouraj-jeevan-at-gandhi-park-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन पर गांधीपार्क थाने में भी मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन पर गांधीपार्क थाने में भी मुकदमा दर्ज
Thu, 08 Oct 2020 12:41 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
श्यौराज जीवन
- फोटो : neeraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस के चंदपा की बिटिया कांड में दंगा फैलाने की साजिश के आरोपों में फंसे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य श्यौराज जीवन पर अलीगढ़ महानगर के गांधीपार्क थाने में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा करणी सेना के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर दर्ज किया गया है। इस मुकदमे में सफाई कर्मचारी नेता प्रदीप भंडारी व सुनील टुंडा भी आरोपी बनाए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, करणी सेना जिलाध्यक्ष विवेक चौहान की ओर से गांधीपार्क थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि श्यौराज जीवन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक निजी चैनल के स्टिंग में हाथरस कांड में दंगे कराने की बात कह रहे हैं। यहां तक कह रहे हैं कि कोई उन्हें 5-6 लाख रुपये दे तो वे इस काम को करा देंगे।
उन्होंने यह भी कहा है कि दो इधर से दो उधर से मारे जाएंगे। यह मुद्दा रुकने वाला नहीं है। उनका यह बयान हाथरस कांड में दंगे की साजिश रचने वाला है। इनके साथ दंगा फैलाने में प्रदीप भंडारी व सुनील टुंडा भी साजिश रच सकते हैं। अत: इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इंस्पेक्टर गांधीपार्क मणिकांत शर्मा के अनुसार इस संबंध में 153ए, 120बी व 506 के तहत तीनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हाथरस पुलिस ने भी भेजा है नोटिस
स्टिंग ऑपरेशन की जानकारी के बाद हाथरस के चंदपा थाना इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने भी श्यौराज जीवन को नोटिस भेजा है। इस नोटिस में उनसे हाथरस का माहौल बिगाड़ने के संबंध में जवाब मांगा है अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
घटना के बाद से सक्रिय हैं श्यौराज
इस घटना में श्यौराज जीवन 14 सितंबर को घटना होने के बाद से सक्रिय हैं। वे गांव भी गए थे और लगातार परिवार से यहां जेएन मेडिकल कॉलेज में भी मुलाकात कर रहे थे। जिस दिन बेटी की मौत के बाद शव हाथरस पहुंचा था, वहां उससे पहले श्यौराज जीवन को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था।