फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car riders thrashed shopkeeper in a dispute over tea, death

चाय को लेकर हुए विवाद में दुकानदार को कार सवारों ने रौंदा, मौत

Sat, 27 Jun 2020 08:56 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 27 Jun 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
Car riders thrashed shopkeeper in a dispute over tea, death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के बोनेर के पास शुक्रवार रात को एक कार सवार तीन लोगों ने चाय विक्रेता से विवाद होने पर उसे कार से रौंद दिया। घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौके से भीड़ द्वारा दबोचे गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इधर, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंपा।
विज्ञापन



राकेश चौहान (50) पुत्र श्यौदान सिंह निवासी जीटी रोड, गंगानगर बोनेर के पास चाय की दुकान लगाता था। शुक्रवार रात को उसकी दुकान पर एक कार में तीन लोग पहुंचे। उनका चाय को लेकर कुछ विवाद हो गया। इस पर उन्होंने पहले तो राकेश को पीट दिया। इसके बाद उसके ऊपर कार चढ़ा दी। यह देख मौके पर भीड़ जुट गई। कार सवारों को दबोचकर जमकर पीटा।
विज्ञापन



इधर, घायल के परिवार वाले और पुलिस भी सूचना मिलते ही पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान राकेश की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में चार बच्चे और पत्नी गिरजेश देवी हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। गिरजेश देवी के मुताबिक आरोपी विवेक शर्मा पुत्र सुरेश चंद्र निवासी नमक मंडी डिबाई, महेश कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी सराय कुंदन डिबाई और यश दुबे निवासी नमक मंडी डिबाई के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंस्पेक्टर गांधी पार्क के मुताबिक मारपीट, धमकी और गैर इरादतन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शनिवार को पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। शव परिवार वालों को पोस्टमार्टम कराकर सौंपा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed