{"_id":"56fec8cc4f1c1b4a47f00105","slug":"by-threat-of-monkey-baby-fell-into-the-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर की घुड़की से बच्चा नहर में गिरा, तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदर की घुड़की से बच्चा नहर में गिरा, तलाश जारी
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
बंदर
- फोटो : file Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदुआगंज। मां के साथ पैंठ से लौट रहे विकास को बंदरों ने ऐसी घुड़की दी कि वह नहर में जा गिरा। देर शाम तक गोताखोरों और मशीनों की मदद से उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। बेटे के नहर में लापता हो जाने से मां का रो रो कर बुरा हाल है। नहर में देर रात तक बच्चे की तलाश में भीड़ जुटी रही। प्रशासन ने भी इस मामले में राहत कार्य शुरू करा दिया है।
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव जंदौला का 9 वर्षीय विकास पुत्र रतन सिंह अपनी मां के साथ मछुआ नहर पुल के पास शुक्त्रस्वार को लगने वाली पैंठ में गया था। वहां से वापस अपने घर आते वक्त वह समोसा खा रहा था। तभी वहां पर पेड़ पर बैठे बंदरों में से एक ने नीचे उतरते हुए समोसे पर झपट्टा मारते हुए विकास को घुड़की दी।
जिससे विकास भयभीत हो गया और असंतुलित होकर नहर में गिर गया। बेटे को नहर में गिरता देख कर मां के होश उड़ गये और उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। भीड़ जमा हुई तो विकास की तलाश शुरू हो गई। गोतोखोरों और तैराकों को बुलाया गया। कुछ देर में वहां काफ ी भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
गोतोखोरों और तैराकों को विकास नहीं मिला। देर रात तक गोतखोर और मशीनों से तलाशी की गई लेकिन फि र भी पता नहीं चल सका। इस मामले में फायर बिग्रेड की टीम भी बचाव कार्य में लग गई है।