फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   By fraudulently activating the SIM, the one who sold the hackers was caught

अलीगढ़ः फर्जीवाड़े से सिम एक्टिवेट कर हैकरों को बेचने वाला दबोचा

Wed, 29 Dec 2021 01:26 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 29 Dec 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गूगल पे कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य व फर्जी सिम तैयार करके बेचने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



साइबर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 14 सितंबर 2020 में मेडिकल कॉलेज की मामू भांजा निवासी डॉक्टर पल्लवी अग्रवाल से ऑनलाइन ठगी हुई थी। इसमें कई आरोपी पूर्व में जेल भेजे गए हैं। एक आरोपी अमरोहा के मोहम्मदी सराय निवासी मोहम्मद जुनैद का नाम सामने आया। पुलिस ने अब उसे एक साल के प्रयास के बाद गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



उसने स्वीकारा कि वह लंबे समय से फर्जी सिम एक्टिवेट करता था। वह पांच साल से अपने भाई परवेज के नाम से वोडा आइिडया कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेकर बेच रहा था। वह अनपढ़ व अंजान लोगों के आधार कार्ड व फोटो, अंगूठा निशानी लेकर उनके नाम से फर्जी दस्तावेज बनाकर सिम शुरू करता था और उन सिमों को अपने मित्र अमरोहा के ही आफाक अंसारी को बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



आफाक को पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी है। आफाक के जरिये यह सिम इस साइबर हैकर ग्रुप के पास जारी थीं। उसने अब तक आफाक को 400 से अधिक सिम देने और ये सिम साइबर हैकर सरगना महराज गंज के अफरोज तक पहुंचने की बात स्वीकारी है।



यह लोग इन सिमों का प्रयोग पेटीएम वॉलेट एकाउंट बनाने में करते थे। आरोपी के अनुसार कंपनी की ओर से उसे 1200 सिम प्रतिमाह एक्टिवेट करने का लक्ष्य था। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी की लंबे समय से तलाश थी। उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed