फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vandalism and stone pelting following a dispute at a restaurant

Aligarh News: रेस्टोरेंट में विवाद के बाद तोड़फोड़, पथराव

Mon, 26 Oct 2026 02:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Vandalism and stone pelting following a dispute at a restaurant
रेस्टोरेंट के बाहर मारपीट करते युवक। स्रोत : वीडियोग्रैब
एटा बाइपास रोड स्थित दूर का तंदूर रेस्टोरेंट में शनिवार रात खाने के ऑर्डर पर हुए विवाद के बाद मारपीट, तोड़फोड़ और पथराव की घटना हुई। आरोप है कि एक ग्राहक ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा किया। विरोध करने पर मैनेजर और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। घटना में स्टाफ के कुछ लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन




रेस्टोरेंट के बिलिंग मैनेजर पंकज आर्या के अनुसार, रात करीब आठ बजे मनीष नाम का व्यक्ति ऑर्डर में समस्या की बात कहते हुए रेस्टोरेंट पहुंचा। मैनेजर का दावा है कि उन्होंने उसकी समस्या सुनकर मौके पर ही समाधान करा दिया लेकिन वह संतुष्ट नहीं हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने ऑर्डर का खाना मैनेजर की ओर फेंक दिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद उसने फोन करके अपने दो-तीन साथियों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की और बाहर निकल कर पथराव भी किया। पथराव और तोड़फोड़ में रेस्टोरेंट के सामान को नुकसान पहुंचने की बात कही गई है। मैनेजर के अनुसार, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। उन्होंने फुटेज पुलिस को सौंप दी है। सीओ प्रथम कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर थाना सासनी गेट पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed