{"_id":"621145959f2df039b01f60f7","slug":"brother-s-body-reached-home-before-sister-s-doli","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की डोली से पहले घर पहुंचा भाई का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहन की डोली से पहले घर पहुंचा भाई का शव
Sun, 20 Feb 2022 01:23 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
सत्यप्रकाश का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चचेरी बहन की शादी के दौरान रिश्तेदारों के लिए रजाई लेने टेंट की दुकान जा रहे चचेरे भाई की हादसे में मौत हो गई। इससे शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। रस्म अदायगी कर शनिवार की सुबह गमगीन माहौल में दुल्हन की विदाई की गई।
गांव नौअरी निवासी इंद्रपाल सिंह की बेटी दुर्गेश की बरात शुक्रवार की रात डिबाई थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर से आई थी। बरात चढ़त के बाद खान-पान चल रहा था। इसी बीच जरूरत पड़ने पर दुल्हन दुर्गेश का चचेरा भाई सत्यप्रकाश (35) पुत्र मलखान सिंह बाइक से गांव जिरौली धूमसिंह स्थित टेंट की दुकान से रजाइयां लेने गया। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
यह खबर लगते ही शादी वाले परिवार में मातम शुरू हो गया। परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही सत्यप्रकाश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व पुत्री को छोड़ गए हैं। शनिवार को ही सत्यप्रकाश के चचेरे भाई वेदप्रकाश पुत्र गुुलाब सिंह की बरात गई है। उसकी भी शादी गमगीन माहौल में रस्म अदायगी के साथ हुई।