फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brother of DM's Steno died by train

डीएम के स्टेनो के भाई की ट्रेन से कटकर मौत

Wed, 30 Sep 2015 01:18 AM IST
गभाना।
गभाना। Updated Wed, 30 Sep 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन

गभाना इलाके में ट्रैक पर मिली लापता एमआर की लाश

डीएम के स्टेनो के भाई की ट्रेन से कटकर मौत

अमर उजाला ब्यूरो

गभाना। महानगर के विष्णुपुरी इलाके के रहने वाले डीएम के स्टेनो दुष्यंत कुमार के एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) सगे भाई प्रदीप कुमार सैनी (40) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मंगलवार तड़के उनकी क्षत-विक्षत लाश सोमना-दौरऊ के मध्य ओवरब्रिज के पास ट्रैक पर मिली। खबर पर दौड़ी पुलिस ने मोबाइल के आधार पर शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार प्रदीप पिछले 24 घंटे से लापता थे और रात एक बजे से उनका फोन भी नहीं मिल रहा था। परिजन इसे ट्रेन दुर्घटना मान रहे हैं। मगर ट्रैक से चंद कदमों की दूरी पर सुरक्षित मिली स्कूटी कुछ और कहानी बयां कर रही है।

डीएम के स्टेनो दुष्यंत कुमार छह भाइयों में सबसे बड़े हैं, जबकि प्रदीप कुमार तीसरे नंबर के थे। संयुक्त परिवार एक साथ रहता है और प्रदीप अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटा-एक बेटी को छोड़कर गए हैं। परिजनों के अनुसार प्रदीप रोजाना की तरह सोमवार दोपहर 11.40 बजे घर से निकले तो पत्नी को गभाना जाने की कहकर निकले थे। इसके बाद शाम करीब 4 बजे उनकी पत्नी से बात हुई है कि वह घर पर खाना नहीं खाएंगे। इसके बाद उन्होंने कुछ दोस्तों संग गभाना से लौटकर बन्नादेवी इलाके में खाना भी खाया है। फिर उनका कोई सुराग नहीं। रात करीब 12.50 बजे तक फोन पर घंटी जाती रही। इसके बाद बैटरी खत्म होने के कारण फोन भी स्विच ऑफ हो गया। इधर, परिजनों ने खोज शुरू की तो वह सभी दोस्त भी आ गए, जिनके साथ प्रदीप ने खाना खाया था। सभी ने बताया कि उनके पास से घर जाने की कहकर निकला है। इस पर रात एक बजे परिजनों ने सिविल लाइंस पुलिस को गुमशुदगी सूचना भी दी। इधर, मंगलवार सुबह लोगों ने गभाना इलाके में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। खबर पर एसओ मो. असलम मौके पर पहुंचे तो वहां उन्होंने क्षत-विक्षत शव के पास से एक मोबाइल बरामद किया। मोबाइल बैटरी न होने के कारण बंद था। मगर उसे चार्ज कर ऑन किया तो परिजनों से पुलिस की बात हो गई। खबर पर परिजन पहुंच गए। चंद कदमों की दूरी पर सड़क सहारे स्कूटी सुरक्षित मिली है। एसओ गभाना के अनुसार परिजन एक्सीडेंट ही मान रहे हैं। अब वह जो चाहेंगे, उस हिसाब से कार्रवाई होगी। दुष्यंत कुमार आदि परिजन भी इसे एक्सीडेंट मान रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed