{"_id":"5ced990ebdec22078b29382a","slug":"bjp-snatches-meat-full-of-beef-fear-of-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमांस की आशंका पर भाजपाइयों ने मीट से भरा ऑटो पकड़ा, काटा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोमांस की आशंका पर भाजपाइयों ने मीट से भरा ऑटो पकड़ा, काटा हंगामा
Wed, 29 May 2019 01:54 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Wed, 29 May 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
सीओ से वार्ता करतीं पूर्व महापौर शकुंतला भारती व भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहली गेट थाना क्षेत्र के अब्दुल करीम चौराहा पर मंगलवार सुबह-सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक मीट से भरे ऑटो को गोमांस की आशंका के चलते पकड़ लिया। ऑटो चालक की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी पहुंच गईं। इसके बाद भाजपाइयों ने खूब हंगामा काटा। हंगामा होने पर पुलिस ने मीट को नष्ट करा दिया। साथ ही एफएसएल की टीम को मीट की जांच के लिए सैंपल भी भरवा दिया है।
वाकया सुबह करीब आठ बजे का है। मीट से भरा एक ऑटो अब्दुल करीम चौराहा से गुजर रहा था। जिसमें से खून टपक रहा था। इसी बीच सुबह की सैर पर निकले भाजपा कार्यकर्ता हर्ष वार्ष्णेय और शिवम ठाकुर की उस टपकते खून पर निगाह पड़ी। उन्होंने भागकर ऑटो को रुकवा लिया। ऑटो में गोमांस होने की आशंका के चलते चालक को पकड़कर धुन दिया।
हालांकि ऑटो में बैठे दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए। सूचना पर शकुंतला भारती के साथ करीब एक दर्जन भाजपाई पहुंच गए। इधर, हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। भाजपाइयों की मांग पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को बुला लिया और मीट का सैंपल भरवाकर सारा मीट नष्ट करवा दिया। हालांकि भाजपाई यहां शांत नहीं हुए। वह थाने पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मीट कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। साथ ही क्षेत्र में चल रही मीट की दुकानों को भी बंद करवाने की मांग रखी। जहां सीओ प्रथम विशाल पांडेय ने पहुंचकर भाजपाइयों को शांत कराया। इंस्पेक्टर देहली गेट इंद्रेश कुमार के अनुसार पकड़े गया चालक भुजपुरा का रहने वाला है।
चालक ने बताया कि वह छेरत से मीट लेकर आ रहा था। यहां अलग-अलग दुकानों पर उसकी सप्लाई करनी थी। इंस्पेक्टर के अनुसार गोमांस की आशंका पर सैंपल एफएसएल को भरवा दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद चालक सहित मीट कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।