{"_id":"583dde864f1c1b0c1ede69ae","slug":"bjp-leader-keshav-baghel-custody-continue-menkkpuctac","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता केशव बघेल हिरासत में..पूछताछ जारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता केशव बघेल हिरासत में..पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Wed, 30 Nov 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता केशव को एसओजी ने उठाया
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख भाजपा नेता व बरौली से विधानसभा चुनाव लड़ चुके केशव बघेल को मंगलवार देर रात तक गाजियाबाद पुलिस ने क्लीनचिट नहीं दी। वह गाजियाबाद में पुलिस हिरासत में थे और उनसे पूछताछ जारी थी। उन्हें एक वाहन चोर की गिरफ्तारी के बाद दिए गए बयान पर हिरासत में लिया गया है। मगर पूछताछ में भाजपा नेता द्वारा लगातार बयान बदलने के कारण असमंजस बना हुआ है। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई भाजपाई व उनके परिवार के लोग गाजियाबाद पुलिस के संपर्क में रहे। खुद जिलाध्यक्ष को एसएसपी गाजियाबाद ने देर रात तक क्लीनचिट देने का भरोसा दिया है। दूसरी ओर गाजियाबाद पुलिस की एक टीम अभी शहर में डेरा डाले हुए है और कई अन्य वाहन बरामद करने की तैयारी है।
बता दें कि आईटीआई रोड निवासी भाजपा नेता केशव बघेल को सोमवार देर शाम गाजियाबाद पुलिस ने उस समय हिरासत में लिया, जब वह भाजपा की बैठक से निकल रहे थे। इससे पहले पुलिस टीम ने उनके आईटीआई रोड स्थित घर पर भी दबिश दी थी। हालांकि पहले भाजपा नेता के इस तरह उठाए जाने का कारण किसी को स्पष्ट नहीं हुआ था। मगर मंगलवार को जब भाजपा जिलाध्यक्ष देवराज सिंह व परिजनों ने गाजियाबाद पुलिस से संपर्क किया तो बताया गया कि वाहन चोरी के मामले में उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस दौरान कई भाजपा नेता उनके समर्थन में अलीगढ़ से गाजियाबाद आए हैं। वहीं भाजपा नेता चोरी की कार खरीदने से इनकार कर रहे हैं। मगर गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम को गिरफ्तार किए गए एक कार चोर ने पूछताछ में बताया था कि भाजपा नेता के हाथ उसने चोरी की स्कॉर्पियो व सफारी कार बेची थी। इसी चोर की निशानदेही पर भाजपा नेता को हिरासत में लिया गया। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि भाजपा नेता लगातार अपना बयान बदल रहे हैं।
इधर, गाजियाबाद पुलिस की एक टीम मंगलवार देर रात तक महानगर में डेरा डाले हुए थी। टीम को अभी अन्य ऐसे लोगों की तलाश है, जिन्होंने चोरी के यह वाहन खरीदे हैं। संकेत हैं कि वाहन चोर इन वाहनों के इंजन व चेसिस नंबर बदलकर जाली दस्तावेज बनाकर वाहन बेच रहे थे। इनके खरीदारों को इस बात की भनक तक न थी। ऐसे में इन वाहनों के खरीदारों की मंशा भी पुलिस भांप रही है।