फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Arrested shooter in gangrape murder, but Raj still alive

गंगल हत्याकांड में शूटर गिरफ्तार, पर राज अभी बरकरार 

Fri, 08 Jun 2018 02:29 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 08 Jun 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
 Arrested shooter in gangrape murder, but Raj still alive
गंगल हत्याकांड में शूटर गिरफ्तार, पर राज अभी बरकरार  - फोटो : Rupesh
खैर के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ के बेहद करीबी और कारोबारी विजय गंगल हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस ने 56 दिन की कवायद के बाद हत्या को अंजाम देने वाले 25 हजार के इनामी शूटर और कारतूस मुहैया कराने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। मगर पुलिस अभी हत्याकांड के राज से पर्दा नहीं उठा पाई है। पुलिस का दावा है कि इसी शूटर ने अपने तीन अन्य साथियों की मदद से गंगल की हत्या को अंजाम दिया था। इसका एक अन्य साथी शूटर तीन दिन पहले जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। पूरा राज उसके पेट में है। फिर भी काफी कुछ कड़ियां जोड़ ली गई हैं। जमानत तुड़वाकर जेल गए शूटर को रिमांड पर लिया जाएगा। दो अन्य शूटर अभी फरार हैं, उन्हें पकड़ा जाएगा और जल्द ही हत्या के कारण और हत्या कराने वाले का नाम उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रभारी एसएसपी/एसपी क्राइम आशुतोष द्विवेदी, एसपी देहात डॉ. यशवीर सिंह, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता में बताया कि 12 अप्रैल की शाम कस्बा खैर में अपने प्रतिष्ठान के बाहर खड़े प्रतिष्ठित कारोबारी विजय गंगल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस खुलासे में थाना पुलिस के अलावा एसओजी/सर्विलांस टीम के साथ-साथ एसटीएफ के सीओ प्रमेश शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम भी जुटी हुई थी।
विज्ञापन


इसी बीच सर्विलांस, मुखबिरी इनपुट आदि के जरिये कुछ शूटरों के नाम सामने आए। उनका लगातार पीछा किया जा रहा था। मगर वह अपने घरों से गायब थे। इसी बीच बुधवार देर शाम को प्रदीप उर्फ सूरज निवासी गांव सोफा खैर को हत्या में प्रयुक्त 9 एमएम बोर की पिस्टल व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। इससे तीन दिन पहले पुलिस दबाव पड़ने पर प्रदीप का दूसरा साथी पुनीत निवासी सोफा हाल निवासी पिलखुआ गाजियाबाद किसी पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब प्रदीप से पूछताछ हुई तो उसने गंगल की हत्या करना स्वीकारते हुए बताया कि यह सुपारी पुनीत ने ही ली थी। किसने उसे सुपारी, कितनी रकम में दी और क्यों दी, इन सवालों का जवाब उसी के पास है। उसने बताया कि हत्या से एक दिन पहले प्रदीप व पुनीत सहित चार लोग मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के गांव भालई निवासी कालीचरण उर्फ कालू के घर एकत्रित हुए। जहां हम एक कार व एक बाइक से पहुंचे थे। वहां कालीचरण से हमने 9 एमएम बोर के 6 कारतूस खरीदे। रात को वहीं रुके। उस दौरान हमारा नोएडा से एक साथी आया।


उसके आने पर सुबह वहां से हम खैर के लिए चले आए और शाम को मौका लगने पर गंगल की हत्या की। हत्या के वक्त हम दो बाइकों पर थे। मगर इसके बाद हम भाड़े की कार 2 हजार रुपये पर लेकर खैर से बाहर भागे। इसके बाद से लगातार यह लोग अपने घरों से गायब थे। पुलिस ने प्रदीप से पूछताछ के बाद कालीचरण को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। एसपी देहात के अनुसार गिरफ्तार शूटर प्रदीप 25 हजार का इनामी है। वह खैर क्षेत्र में हाईवे पर वर्ष 2017 में हुई वरना कार लूट व एक अन्य लूट में भी फरार चल रहा था। इस मौके पर ट्रेनी आईपीएस रोहन पी बोत्रे, इंस्पेक्टर खैर अरविंद मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed