फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Armed miscreants looted youth

हथियारबंद बदमाशों ने युवक को लूटा

Tue, 25 Aug 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अतरौली
अमर उजाला ब्यूरो/अतरौली Updated Tue, 25 Aug 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
अतरौली के गांव बसई और सिंधौरा के बीच स्टेशन रोड पर हथियारबंद बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर लूट लिया। बदमाश इनके पास से 30 हजार रुपये, टेंपो और मोबाइल लूट ले गए और उसको खेत में बांधकर फेंक गए।
विज्ञापन


अलीगढ़ के मोहल्ला नगला कलार निवासी विष्णु पुत्र चंद्रपाल आईटीआई स्थित ब्रेड गोदाम से ब्रेड लेकर अतरौली आया था। वह अतरौली से काजिमाबाद गया और सप्लाई देने के बाद लौटा रहा था। रात करीब 10 बजे जैसे ही वह गांव बसई और सिंधौरा के बीच पहुंचा। वैसे ही हथियारों के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने उसको रोक लिया और उससे लूटपाट करने लगे। पहले तो विष्णु ने बदमाशों का विरोध किया तो उससे गोली मारने की धमकी दे दी। विष्णु डर गया।
विज्ञापन


बदमाश उसके पास से 32 हजार रुपये, टेंपो और मोबाइल फोन लूटकर ले गए। बदमाश विष्णु के हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंक गए। किसी तरह से विष्णु बंधनमुक्त होकर  बसई पहुंचा और ग्रामीणों को पूरी कहानी बताई। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने जांच-पड़ताल की तो बसई से थोड़ी दूरी पर टेंपो मिल गया है। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed