{"_id":"3b765150d6046c70770a3cb49be7ba0f","slug":"are-accused-of-murdering-a-death-threat-will-sue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोपी दे रहे हत्या की धमकी, होगा मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के आरोपी दे रहे हत्या की धमकी, होगा मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
हरदुआगंज क्षेत्र के गांव किढ़ारा में हुई हत्या के मामले में नामजद हत्यारोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है और हत्यारोपी लगातार परिवार को धमकियां दे रहा है। जिसकी शिकायत सोमवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी से की है।
गांव किढ़ारा निवासी मधु पत्नी चेतन सिंह का कहना है कि उसके पति की हत्या बलवीर एवं हरेंद्र ने कर दी थी। जिनके खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज करा दिया। मगर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। जिसके चलते आरोपी लगातार परिवार को फोन पर धमकियां दे रहा है।
पीड़ित महिला ने एसएसपी से हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। इस पर एसएसपी ने धमकी देने का मुकदमा दर्ज करने के भी निर्देश दिए हैं।