फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU student registered a case of robbery in the attack on

एएमयू छात्र पर हमले में डकैती का मुकदमा दर्ज

Mon, 01 Feb 2016 01:04 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Mon, 01 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
AMU student registered a case of robbery in the attack on
शमशाद मार्केट पर शनिवार शाम एएमयू के लॉ छात्र खालिद पर हुए हमले का मुकदमा डकैती की धाराओं में दर्ज किया गया है। इसमें खालिद की ओर से मोबाइल आदि लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस की ओर से आरोपियों की धरपकड़ के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


एक तरफ जहां सूचना देने वाले को पांच हजार के इनाम की घोषणा की गई है। साथ में कुछ आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही तीन टीमें बनाकर दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन


आठ नामजदों में चार एएमयू के छात्र
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार जो आठ लोग नामजद किए गए हैं, उनमें पूर्व छात्र हसीन निवासी जमालपुर, दीपांशु निवासी लोको कॉलोनी, सपा युवजन सभा नेता फैसल मुस्तफा निवासी अलीग अपार्टमेंट, दाउद निवासी कायमगंज हैं। इसके अलावा मौजूदा छात्रों में सिराज निवासी भमोला डिप्लोमा इंजीनियरिंग, सैजी निवासी ऊपरकोट बीए प्रथम वर्ष, अनस पासा निवासी संभल डीएसडब्ल्यू, मो.फैजान निवासी संभल बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। इन सभी पर डकैती, प्राणघातक हमला आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामजदों के परिजन लिए गए हिरासत में
इंस्पेक्टर के अनुसार तीन टीमें बनाकर शहर में व गैरजनपदों में दबिश अभियान चलाया जा रहा है। टीमें ताबड़तोड़ संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। दो आरोपियों के परिजनों को थाने बैठाया गया है। उनसे अपने आरोपी बच्चों को बुलाने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही यह भी घोषणा की गई है जो भी किसी आरोपी की सटीक सूचना देगा, उसको पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।


नामजद अनस को पीटने का बदला सामने आया
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार इस झगड़े को लेकर अब तक जो बात सामने आई है, उसमें लड़की से छेडख़ानी को लेकर अनस के साथ मारपीट कर दी गई थी। चूंकि अनस पर स्थानीय छात्रों व पूर्व छात्रों का हाथ था। इसलिए उसने अपनी बेइज्जती का बदला लेने के इरादे से हमला प्लान किया और पंद्रह दिन में दूसरी बार यह हमला किया। इसी दिशा में जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। बाकी गिरफ्तारी के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed