{"_id":"a498f1f7c23b4a24d3fa7057f7890ea9","slug":"among-the-vip-guests-of-the-bags-across-the-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी अतिथियों के बीच से लाखों का बैग पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीआईपी अतिथियों के बीच से लाखों का बैग पार
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Thu, 28 Jan 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
महानगर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. दिनेश गुप्ता व सामाजिक कार्यकर्ता लता गुप्ता के बेटे की शादी के अगले दिन महिला संगीत से लाखों की चोरी हो गई।
यह वाकया मंगलवार रात गूलर रोड के गेस्ट हाउस में उस समय हुआ, जब शहर के तमाम नामचीन अतिथि कार्यक्रम में मौजूद थे। जेवरात-नगदी का बैग चोरी होने के बाद जब कार्यक्रम में शोर मचा तो पुलिस भी पहुंच गई।
बाद में गेस्ट हाउस के सीसीटीवी व वीडियो रिकार्डिंग को देखा तो उसमें 12-13 वर्ष का किशोर चोरी करते कैद हो गया है। शक के आधार पर दो अन्य किशोर हिरासत में लिए गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
जेल रोड निवासी डॉ. दिनेश व लता गुप्ता के बेटे डॉ. अभिनव गुप्ता की दिप्ती संग सोमवार को शादी हुई। मंगलवार रात करीब आठ बजे गेस्ट हाउस में महिला संगीत चल रहा था। जिसमें शहर के तमाम नामचीन गेस्ट, अधिकारी, उनके परिवार, मौजूदा व पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। लॉन में कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन
खुद लता गुप्ता अपनी बहू के पास बैग लेकर बैठी थीं। इस बैग में कुछ पहले से बहू के जेवरात रखे थे, जबकि कुछ उसी समय गिफ्ट में आए जेवर रखे जा रहे थे। साथ में डेढ़ लाख रुपये करीब की नगदी रखी हुई थी। इसी बीच किसी ने जिद करके लता को डांस के लिए स्टेज पर बुला लिया।
वह अपना बैग बहू के बराबर ही रखा छोड़ दो मिनट डांस करने स्टेज पर चली गईं। इसके बाद जब लौटीं तो उनका बैग वहां से गायब था। बस इसी बीच शोर मचा और कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। खबर देकर एसओ बन्नादेवी को बुला लिया गया।
पुलिस ने कार्यक्रम की वीडियो रिकार्डिंग कर रहे कैमरामैन से रिकार्डिंग देखने के अलावा गेस्ट हाउस के सीसीटीवी खंगाले। इस दौरान रिकार्डिंग में एक किशोर वहां खड़ा पाया गया। जिसे एक महिला ने टोका तो उसका जवाब था कि उसकी मम्मी भी कार्यक्रम में हैं।
मगर वहां मौजूद महिलाओं में से किसी ने भी उसे पहचानने से इंकार कर दिया। इसी बीच दो अन्य किशोरों को वहां पकड़ा गया, जिन्हें थाने ले जाया गया। देर रात तक पूछताछ में उन्होंने इतना ही स्वीकारा कि वह तो वैसे ही बाहर से खाना खाने आ गए हैं।
इस संबंध में हार, चूड़ियां, अंगूठियां व नगदी सहित करीब 12 लाख रुपये का माल जाने संबंधी तहरीर दी गई है। एसओ बन्नादेवी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।