{"_id":"5cb62f13bdec2213e2730b01","slug":"ambedkar-statue-damage-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा
Wed, 17 Apr 2019 01:32 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
भीमराव अांबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने के बाद हंगामा करती महिलाओं को समझाते सीओ।
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरौला क्षेत्र की जाहरवीर गली में स्थित आंबेडकर पार्क में लगी आंबेडकर प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर, वह नहीं माने। तत्काल नई प्रतिमा लगवाने और प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले की तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए। इस पर पुलिस ने वहां नई मूर्ति लगवाने और अराजक तत्व की तलाश करने का आश्वासन दिया। तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
जाहरवीर गली स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। वाकया के अनुसार मंगलवार सुबह सात बजे के करीब टहलने निकले लोगों ने प्रतिमा का एक हाथ क्षतिग्रस्त देखा तो यह बात क्षेत्र में हवा की तरह फैल गई और लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने बरौला बाईपास पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर बन्नादेवी अरुणा राय ने लोगों को समझाने की कोशिश की।
मगर, वह जाम खोलने को तैयार न हुए। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हो गई। इसके बाद पुलिस ने दो से तीन घंटे के भीतर नई प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया। साथ ही मामले की जांच कर प्रतिमा खंडित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। इसके बाद लोग जाम खोलने को तैयार हुए। दोपहर में पुलिस ने नई प्रतिमा मंगवाई, लेकिन पुलिस द्वारा मंगवाई प्रतिमा की लंबाई कम होने पर जनता एक बार फिर से भड़क गई।
विज्ञापन
सैकड़ों लोग बरौला बाईपास पर पहुंच गए। इससे पुुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन उस मूर्ति को वापस भिजवाया गया। इसके बाद देर शाम को दूसरी प्रतिमा लाई जा सकी। हालांकि उसे देर रात तक स्थापित नहीं किया जा सका। इंस्पेक्टर अरुणा राय के मुताबिक फिलहाल मामला शांत है। प्रतिमा कैसे क्षतिग्रस्त हुई इसकी जांच की जा रही है।