फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Santro was stealing a goat in a car, arrested

अलीगढ़ः सैंट्रो कार से कर रहा था बकरा चोरी, गिरफ्तार 

Fri, 10 Jul 2020 09:00 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 10 Jul 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
पशु चोरों के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में कोतवाली की भुजपुरा चौकी पुलिस ने बकरा चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य को बकरों सहित दबोचा है। उसके चार साथी भागने में सफल रहे। बरामद बकरे पिछले कुछ दिन में अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी किए गए थे।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर कोतवाली रविन्द्र कुमार सिंह के अनुसार पशु चोरों के खिलाफ अभियान के क्रम में भुजपुरा चौकी प्रभारी मोनू आर्य व उनकी टीम ने भुजपुरा बिहारी कालोनी से संजय खान पुत्र हजारी खां निवासी गांव लोचा थाना जलेसर एटा हाल निवासी जमालपुर थाना सिविल लाइंस को 14 बकरे/बकरी व तमंचा कारतूस व एक सैन्ट्रो कार सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



उसके साथी जाहिद पुत्र मुन्ना, इरफान निवासीगण आशिक अली रोड भुजपुरा, काले पुत्र मुन्ना, फैजान पुत्र अन्ना निवासीगण ख्वाजा चौक सराय मियां देहलीगेट, शौकीन पुत्र पप्पू निवासी गांव रोहन्ना निवासी अरनिया बुलंदशहर, गुलफाम मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



संजय खान ने बताया कि 8 बकरा/बकरी गांव मनीपुरी अकराबाद, एक बकरा गांव टुआमई थाना अकराबाद, एक बकरा गांव नया नगला सासनी जिला हाथरस से व चार बकरे मडराक क्षेत्र से चोरी किए थे। बरामद कार काले रंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed