{"_id":"61c351bae1bdf76d33584cf2","slug":"aligarh-news-firing-between-two-former-district-panchayat-members-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: भाजपा के दो सियासी दबंग गुटों में झड़प-फायरिंग..पिंका ठाकुर को गोली लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलीगढ़: भाजपा के दो सियासी दबंग गुटों में झड़प-फायरिंग..पिंका ठाकुर को गोली लगी
Thu, 23 Dec 2021 01:54 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:54 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों का क्षेत्र में अपना-अपना रसूख है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के दो पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेताओं में बुधवार सरेशाम बन्नादेवी क्षेत्र में जीटी रोड सुरक्षा विहार के मोड़ पर फायरिंग हो गई। इस दौरान पेट में गोली लगने से पूर्व जिपं सदस्य महेंद्र प्रताप उर्फ पिंका ठाकुर जख्मी हो गए, जबकि दूसरी ओर से पूर्व जिपं सदस्य नरेंद्र वर्मा के भाई राजीव के पैर में छर्रे लगे हैं। जमीनी अदावत में हुई दोतरफा फायरिंग से इलाका गूंज उठा और मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
आनन-फानन दोनों पक्ष अपने-अपने घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से नाजुक हालत में पिंका ठाकुर को दिल्ली ले जाया गया है। वहीं नरेंद्र वर्मा व उनके भाजपा नेता पिता लालजी वर्मा को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में बैठा रखा है। दोनों ओर से तहरीरें दी गई हैं।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार वाकया शाम करीब 6:30 से सात बजे के मध्य बन्नादेवी क्षेत्र में जीटी रोड पर टाइगर लॉक फार्म्स के बराबर सुरक्षा विहार मोड़ स्थित मॉडल वाइन शॉप के बराबर का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां सड़क सहारे खड़े होकर मूल रूप से पैराई गभाना हाल टाइगर लॉक स्थित अपार्टमेंट निवासी भाजपा नेता व पूर्व जिपं सदस्य पिंका ठाकुर और भरतरी निवासी भाजपा नेता लालजी वर्मा के बीच बातचीत हो रही थी। इसी दौरान अचानक उनमें झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि पहले पिंका की ओर से लालजी से हाथापाई की गई। इसी बीच खबर पर वहां लालजी के दो बेटे राजीव व पूर्व जिपं सदस्य भाजपा नेता नरेंद्र वर्मा पहुंच गए।
विज्ञापन
उधर पिंका के गनर आदि भी आ गए और कुछ ही देर में वहां दोनों ओर से हाथापाई के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान एक गोली राजीव की कनपटी के बराबर से निकली, दूसरा छर्रा लगने से उसका पैर जख्मी हो गया और पिंका के पेट में एक गोली जा धंसी। दोनों ओर से करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग के चलते वहां भगदड़ मच गई। इधर, दोनों के जख्मी होने पर दोनों पक्षों के समर्थक आनन-फानन दोनों को अलग-अलग अस्पताल ले गए। पिंका को क्वार्सी के ट्रामा सेंटर लाया गया। इसी बीच खबर पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। वहीं लालजी पक्ष प्राथमिक उपचार के बाद खुद थाने पहुंच गया।
इधर, दोनों भाजपाई पक्षों में गोली चलने व लगने की खबर कुछ ही देर में जिले में फैल गई। तमाम पिंका समर्थक भाजपा नेता, करीबी ट्रामा सेंटर पहुंच गए, जबकि लालजी समर्थक उनके पास बन्नादेवी पहुंच गए। डॉक्टरों के अनुसार पिंका के गोली पेट के रास्ते स्पाइनल कॉड में फंसी है, जिससे हालत नाजुक है। मगर खतरे से बाहर है। उसका ऑपरेशन होना है। इसके चलते देर शाम पिंका को यहां से दिल्ली मेदांता अस्पताल ले जाया गया। वहीं राजीव का पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।
इस मामले में एक तरफ से पिंका के बड़े भाई की ओर से लालजी, उसके बेटों व अन्य अज्ञात को आरोपी बनाकर तहरीर दी गई है, जबकि दूसरे पक्ष से लालजी की ओर से पिंका आदि के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने लालजी व नरेंद्र को पूछताछ के लिए बैठा रखा है। वहीं एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत की अगुवाई में पुलिस टीमें सीसीटीवी खंगालने में जुटी हैं। अब तक की जांच में भांकरी की एक जमीन में से रास्ते के विवाद में यह घटना होने की बात सामने आ रही है।
दो पक्षों में हुई फायरिंग की घटना की जांच एसपी सिटी की अगुवाई में कराई जा रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। दोनों तहरीरों पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जो तथ्य आएंगे, उस पर कार्रवाई होगी।
-कलानिधि नैथानी, एसएसपी