फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Molestation Case SI Suspended

अलीगढ़: किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में एक और दरोगा निलंबित, सीसीटीवी फुटेज डिलीट कराने को बनाया दबाव

Sat, 17 Oct 2026 05:24 PM IST
Chaman Kumar Sharma अलीगढ़: किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में एक और दरोगा निलंबित, सीसीटीवी फुटेज डिलीट कराने को बनाया दबाव
अलीगढ़: किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में एक और दरोगा निलंबित, सीसीटीवी फुटेज डिलीट कराने को बनाया दबाव Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 17 Oct 2026 05:24 PM IST
सार

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि थाने में पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज डिलीट कराने का दबाव बनाया। किशोरी के बयान के दौरान उसे परेशान करने और नौकरी व परिवार पर संकट आने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए।

विज्ञापन
Aligarh Molestation Case SI Suspended
दरोगा निलंबित। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अलीगढ़ में जवां थाना क्षेत्र के बरौली बाजार में किशोरी से छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले में पुलिस विभाग ने एक और कार्रवाई की है। विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में उपनिरीक्षक रामवीर सिंह को एसएसपी नीरज जादौन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इससे पहले इस प्रकरण में तत्कालीन एसओ पर भी कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन


मामला 10 अक्तूबर का है। आरोप है कि किशोरी की बाइक बंद हो गई थी। वह उसे स्टार्ट करने का प्रयास कर रही थी, तभी गणेश शर्मा उर्फ गुड्डू ने उसके साथ अभद्रता की। पीड़ित पक्ष का दावा है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद भी कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाए गए।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि थाने में पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज डिलीट कराने का दबाव बनाया। किशोरी के बयान के दौरान उसे परेशान करने और नौकरी व परिवार पर संकट आने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए। इन शिकायतों की एसपी सिटी ने जांच की। जांच के बाद उपनिरीक्षक रामवीर सिंह को निलंबित करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed