फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh man beaten to death in Ghaziabad

गाजियाबाद में अलीगढ़ के युवक की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 31 May 2019 02:42 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 31 May 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh man beaten to death in Ghaziabad
बंटी का फाइल फोटो। - फोटो : Dig Vishal
बन्नादेवी इलाके के भीकमपुर गांव के एक युवक की गाजियाबाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप युवक के ससुरालियों और उनके पड़ोसियों पर लगा है। गुरुवार को युवक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के अनुसार गाजियाबाद के थाना टोनका सिटी में ससुरालियों और उनके पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर देने को मृतक के परिजन देर शाम को यहां से रवाना हुए। 
विज्ञापन


बंटी (28) पुत्र घूरेलाल निवासी भीकमपुर, बन्नादेवी ट्रकों पर पल्लेदारी का काम करता था। पिता घूरेलाल ने  बताया कि बेटे की नौ साल पहले गाजियाबाद के टोनका सिटी इलाके की पूजा कालोनी की रहने वाली अंजू पुत्री अशोक के साथ शादी की थी। शादी के बाद से ही वह बेटे को अलग लेकर रहने लगी। दो साल पहले अपने मायके लौट गई। काफी समझाने के बाद भी वह मायके से नहीं लौटी तो बेटा बंटी भी ससुराल के पड़ोस में ही किराए के मकान में रहने लगा। 
विज्ञापन


मंगलवार की रात को किसी बात पर ससुराल में उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ा कि ससुराल वालों और उनके पड़ोसियों ने बंटी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की सूचना पर पहुंचे परिवार वाले गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ ले आए। यहां सारसौल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार की रात को उसने दम तोड़ दिया। ससुरालियों और उनके पड़ोसियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। थाना टोनका सिटी में तहरीर देने परिवार के सदस्य गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed