फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh lawyers make Jaam after stolen the bike

वाहन चोरी के विरोध में एनएच पर वकीलों ने लगाया घंटों जाम

Wed, 20 Dec 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़। Updated Wed, 20 Dec 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh lawyers make Jaam after stolen the bike
वाहन चोरी के विरोध में एनएच पर वकीलों द्वारा लगाया जाम। - फोटो : amar ujala
 दीवानी न्यायालय के बाहर से लगातार वाहन चोरी की घटनाओं के विरोध में मंगलवार को वकीलों का आक्रोश फूट पड़ा। वकीलों ने दीवानी के बाहर मुख्य गेट पर मुरादाबाद हाईवे पर चार घंटे तक जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की और हंगामा काटा। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जिला पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


कुछ राहगीर भी अधिवक्ताओं के गुस्से का शिकार हुए। उनसे मारपीट तक कर दी गई। करीब चार घंटे बाद जैसे-तैसे पुलिस अधिकारियों ने इस आश्वासन पर कि दो दिन के अंदर वाहनों की सुरक्षा का इंतजाम करा दिया जाएगा, जाम खुलवाया। जाम के चलते इस मार्ग की यातायात व्यवस्था बुरी तरह
विज्ञापन

प्रभावित रही और लोग बेहद परेशान रहे। 

सुरक्षा कारणों से दीवानी न्यायालय के अंदर इस समय बाइक आदि वाहनों का प्रवेश वर्जित कर रखा है। पिछले दिनों हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के आने के बाद से इस नियम को सख्ती से लागू किया जा रहा है। तब से दीवानी में प्रवेश के सभी रास्तों पर मेटल डिटेक्टर लगवा दिए गए हैं और इन वाहनों को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा। वकीलों व वादकारियों को अपनी बाइकें दीवानी के बाहर फुटपाथ पर बनी पार्किंग में ही खड़े करने पड़ रहे हैं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एक माह में दो दर्जन से ज्यादा बाइकें चोेरी की जा चुकी हैं। 10 दिन पहले अधिवक्ताओं ने इसे लेकर सांकेतिक धरना दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह एक अधिवक्ता की बाइक फिर चोरी करने की कोशिश की गई। इस दौरान आरोपी को पकड़ने की कोशिश हुई तो वह भाग गया। इसके बाद अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। अधिवक्ताओं ने वाहनों की सुरक्षा की मांग को लेकर दीवानी के बाहर करीब साढ़े बारह बजे मुरादाबाद रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। गुस्साए अधिवक्ताओं ने टायर फूंक दिए।

कुछ राहगीरों ने जब जाम से निकलने की कोशिश की तो अधिवक्ताओं ने उनके साथ मारपीट भी कर दी। हंगामे व जाम की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस कोतवाली निरीक्षक वहां पहुंचे और जाम खुलवाने की कोशिश की तो अधिवक्ताओं ने उनकी बात नहीं मानी। इस दौरान पुलिस ने अन्य मार्गों से वाहनों को निकाला। बाद में वहां सीओ सिविल लाइंस संजीव दीक्षित वहां पहुंचे। उन्होंने वकीलों को भरोसा दिलाया कि दो दिन के अंदर वाहनों की पुख्ता सुरक्षा की जाएगी और इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा। तब कहीं जाकर शाम साढ़े चार बजे वकीलों ने जाम खोला। इस जाम के चलते संभल व इस रूट को जाने वाली बसें नहीं चली। सैकड़ों यात्री इसकी वजह से परेशान रहे। 


न निकल सकी बसें, छात्र हुए परेशान
जाम के चलते नौरंगीलाल इंटर कॉलेज से संभल रूट पर जाने वाली प्राइवेट बस बंद हो गईं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। साथ में स्कूलों की छुट्टी के बाद छात्रों को भी परेशानी उठानी पड़ी। किसी तरह से छात्रों को निकाला गया। 

घंटाघर और तस्वीर महल से डायवर्ट किया रूट
इस जाम के चलते यातायात पुलिस ने कठपुला से आने वाले वालों को घंटाघर चौराहा और कलेक्ट्रेट की ओर से जाने वाले वाहनों को तस्वीर महल चौराहे से डायवर्ट किया। तब जाकर यातायात नगर निगम के सामने से आना जाना शुरू हुआ।


-दीवानी न्यायालय के बाहर पार्किंग से वाहन चोरी के विरोध में अधिवक्ताओं ने जाम लगाया था, उन्हें समझाकर शांत किया गया और दो दिन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। दीवानी चौकी इंचार्ज को हिदायत दी गई है और सादा वर्दी में भी पुलिसकर्मी लगाकर वहां वाहन चोरी रोकने के इंतजाम किए जाएंगे।
-संजीव दीक्षित, सीओ सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed