ग्राम प्रधान सहित चार आरोपी फरार घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम उत्तमपुर में 5 वर्षीय बालक पर जानलेवा हमले में नामजद महिला ग्राम प्रधान सहित चार लोगों को न्यायालय ने फरार घोषित कर दिया है। पुलिस अब नामजदों की कुर्की की कार्यवाही के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र देने की तैयारी में है।
थाना प्रभारी ऊदलसिंह के अनुसार 31 जनवरी 2016 को ग्राम उत्तमपुर में किसी बात को लेकर नामजदों ने फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में 5 वर्षीय देव पुत्र उमाशंकर निवासी क्योरी थाना नौझील जनपद मथुरा की गोली लगी थी। वह अपनी ननिहाल उत्तमपुर में बुद्धपाल सिंह के यहां आया हुआ था। उक्त घटना में नामजद नीरज सिंह व अमित उर्फ नीतू पुत्रगण सतेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान प्रकाशी देवी तथा मनोज पुत्र विनोद अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इस मामले में कोर्ट ने सभी नामजदों को फरार घोषित कर दिया है।