फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh also flourishes online cheat business

अलीगढ़ में भी फल-फूल रहा आॅनलाइन ठगी का धंधा

Thu, 05 Oct 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Thu, 05 Oct 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
मीठी-मीठी बातों और लुभावने ऑफर से पहले ग्राहकों को जाल में फंसाया जाता है, फिर ब्रांडेड के नाम पर खराब सामान भेजकर उन्हें ठग लिया जाता है। यह धंधा इन दिनों अलीगढ़ से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में खूब फल-फूल रहा है। इससे होने वाली कमाई के कारण डाक विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पिछले दिनों हाथरस में पकड़े गए टेलीशॉपिंग के संचालकों से भी यही इनपुट मिला है। अलीगढ़ से संचालित इस ठगी के धंधे पर पुलिस की नजर टिक गई है।
विज्ञापन


टेलीशॉपिंग और ऑनलाइन मार्केट से खरीदारी करने के लिए ग्राहकों के पास फोन आते हैं। खास बात यह होती है कि कॉल करने वाली युवतियां होती हैं। जब ग्राहक बातों में फंस जाता है, तब उससे ऑफर की बात की जाती है। ग्राहक ऑर्डर बुक कर देता है। इसके बाद डाक विभाग की मुख्य शाखा और रेलवे स्टेशन के पार्सल घर में पार्सल पैकेट पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन


इनकी तादाद प्रतिदिन 400 से 500 के बीच होती है। सुबह ही पार्सल जमा करने वालों की भीड़ जुट जाती है। इसके बाद डाक कर्मी पैकेट पर लिखे पते पर पार्सल पहुंचा देता है। मगर ग्राहक जब पैकेट खोलकर देखता है, तो उसे ठगी का अहसास होता है, जबकि डाककर्मी उसकी रकम लेकर जा चुका होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलीशॉपिंग और ऑनलाइन मार्केट के लिए अलीगढ़ और हाथरस हब बनता जा रहा है। इस गोरखधंधे की खबर अमर उजाला में पहले भी प्रकाशित हो चुकी है। आए दिन इस तरह की ठगी की शिकायतों के बाद भी डाक विभाग सिर्फ अपने धंधे के फेर में आंखेें मूंदे बैठा है, जबकि इससे उसकी छवि पर भी बट्टा लग रहा है। नागरिक चेतना समिति के अशोक शर्मा व अधिवक्ता आरके तिवारी ने मुद्दा पोस्ट मास्टर जनरल तक पहुंचाने की बात कही है।

पकड़ा गया संचालक
हाथरस में अलीगढ़ रोड स्थित कैलाश महादेव मंदिर के पीछे माधव कुंज कॉलोनी में चल रहे संस्कार टेलीशॉपिंग सेंटर पर छापेमारी के दौरान पकड़ में आए सेंटर के संचालक के साले प्रवीन को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस मुख्य आरोपी बृजेश की तलाश में दबिश दे रही है। पकड़े गए लोगों के मुताबिक, इस गोरखधंधे में डाक कर्मचारियों की मिलीभगत है।

पुलिस की निगाह अलीगढ़ पर टिकी
हाथरस जिले में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने अब बृजेश को संरक्षण देने वाले लोगों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। पकड़े गए लोगों के बयान के आधार पर पुलिस की निगाह अब अलीगढ़ के डाक विभाग पर टिक गई है।


पार्सल से निकला कागज
पिछले दिनों एक ग्राहक के पास पार्सल पहुंचा, उसने पैकेट खोला तो उसमें कागज और निमभन गुणवत्ता का जूता निकला, जबकि उसने ब्रांडेड कंपनी के जूते का ऑर्डर दिया था। चूंकि डाककर्मी पहले ही पार्सल पैकेट का पैसा ले लेते हैं, इसलिए उनके पास सिर्फ माथा पीटने के अलावा कुछ नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed