{"_id":"589e1a604f1c1b7e0b37bc10","slug":"after-the-assassination-plot-thrown-in-half-burnt-body-of-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद महिला का अधजला शव प्लाट में फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के बाद महिला का अधजला शव प्लाट में फेंका
Updated Sat, 11 Feb 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
थाना गांधी पार्क क्षेत्र के खाली प्लाट में बोरे में बंद एक महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या करके उसका शव यहां पर फेंका गया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है, शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
थाना गांधी पार्क इलाके के मोहल्ला केशव नगर में एक खाली प्लाट में शुक्रवार की सुबह टहलने के लिए निकले कुछ लोगों ने देखा कि एक बोरी के आसपास कुछ कुत्ते आपस में झगड़ रहे हैं। कुत्तों की गतिविधियों पर शक होने पर नजदीक जाकर देखा तो फटे हुए बोरे से एक अधजला शव दिखाई दे रहा था। आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। इस बीच मौके पर लोगों की भी भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो शव एक महिला का था। प्लाट तक शव के बोरे को खींच कर लाया गया था।
इसके निशान भी वहां पर बने हुए थे। महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष की रही होगी। उसके पैरों में दो बिछुए (पैरों में पहनने वाला एक आभूषण) और हाथों में चार चूड़ियां थीं। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त करने के लिए कहा, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि महिला की कहीं और जगह हत्या की गई होगी और उसके शव को जला कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई होगी। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर यहां फेंक दिया है।