फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Additional District Judge's nephew missing, seek fast

अपर जिला जज का भांजा लापता, तलाश तेज 

Tue, 07 Aug 2018 02:23 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 07 Aug 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
 Additional District Judge's nephew missing, seek fast
अपर जिला जज का भांजा लापता, तलाश तेज  - फोटो : Dig Vishal
कासिमपुर स्थित ताप विद्युत परियोजना में कार्यरत इलेक्ट्रिकल इंजीनियर वीरेंद्र सिंह का बेटा यश प्रभाकर (24) तीन अगस्त से लापता है। वह घर से डीएस कॉलेज अपने प्रपत्र लेने जाने की बात कहकर गया था। इसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है। परिजन उसे मोबाइल सर्विलांस की मदद से तलाश करने में जुटे हैं। उसकी आखिरी लोकेशन तीन अगस्त की शाम को जिला अस्पताल और मसूदाबाद के बीच पाई गई है। गायब छात्र के सगे मामा अपर जिला जज हैं, जो कि पूर्व में यहां तैनात रह चुके हैं।
विज्ञापन


मूल रूप से मैनपुरी के दन्नाहार निवासी वीरेंद्र सिंह यहां कासिमपुर की तापीय विद्युत परियोजना में इंजीनियर हैं। वे करीब एक दशक से यहां नई कॉलोनी ए-26 में पत्नी, बेटा और बेटी संग रहते हैं। बेटी इंजीनियरिंग कर रही है, जबकि बेटा यश प्रभाकर डीएस कॉलेज से एमएससी कर रहा है। वह तीन अगस्त को सुबह करीब आठ बजे घर से कॉलेज कोई प्रपत्र लेने जाने की कहकर निकला।
विज्ञापन


इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं है। वह जब शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। लगातार घंटी जाने पर भी उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर परिजनों ने पुलिस चौकी पर सूचना दी। पुलिस ने उसकी लोकेशन देखी तो जिला अस्पताल व मसूदाबाद बस स्टैंड के इर्द-गिर्द शाम सात बजे आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया। इस पर परिजनों को चिंता हुई और पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस की अब तक की सर्विलांस जांच में पता चला है कि युवक कॉलेज के बाद सेंटर प्वाइंट आदि होते हुए मसूदाबाद की ओर गया है। इधर, इस सूचना पर यश प्रभाकर के मामा अपर जिला जज सत्यवीर सिंह यादव भी यहां पहुंच गए। उन्होंने एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों से वार्ता कर यश की तलाश में मदद की बात कही। सत्यवीर सिंह यादव पूर्व में यहां तैनात रहे हैं। वर्तमान में संत कबीर नगर में तैनात हैं।


नहीं किसी से ज्यादा दोस्ती, फेसबुक से भी दूरी
पुलिस और परिवार को यश के विषय में सबसे ज्यादा जानकारी जुटाने में दिक्कत आ रही है। वजह है कि यश की बहुत ज्यादा किसी से दोस्ती नहीं है और उसकी फेसबुक से भी दूरी है। यश का अपना फेसबुक एकाउंट तो है मगर 20 जुलाई से उस पर यश ने कोई अपडेट भी नहीं किया है। वह घर में भी पढ़ाई के अलावा टीवी पर धार्मिक आयोजन ही देखता था। ऐसे में उसके इस तरह अचानक लापता होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed