{"_id":"5c6c6643bdec22737830362c","slug":"91550607939-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के बहाने एटीएम से उड़ाए दस हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदद के बहाने एटीएम से उड़ाए दस हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के रामघाट रोड पर स्थित एक प्राइवेट बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए फरीदाबाद के एक बुजुर्ग के साथ ठगी का मामले सामने आया है। बुजुर्ग को एटीएम मशीन के पास मौजूद एक ठग ने मशीन से पैसे निकालने में मदद का आश्वासन दिया। पैसे निकालने के बाद उसने बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदल दिया और उसके कार्ड से दस हजार रुपये निकाल लिए।
पीड़ित ने क्वार्सी थाना पुलिस को अज्ञात ठग के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित दीपक आरोरा निवासी फरीदाबाद ने बताया कि वह जनकपुरी स्थित गंगा रेजीडेेंसी निवासी अपने भाई के यहां चार दिन पहले आए थे। रविवार को उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी। पैसे निकालने के लिए रामघाट रोड स्थित एक प्राइवेट बैंक की एटीएम मशीन से पैसे निकालने गए थे।
इसी दौरान वहां एक युवक आया। उसने मशीन से पैसे निकालने में मदद की बात कहकर एटीएम कार्ड ले लिया। कार्ड से पैसे निकालने के बाद उसने कार्ड वापस करते समय उसे बदल दिया। जल्दबाजी में कार्ड पर उस दौरान ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को मोबाइल पर आए मैसेज के जरिये बैंक बैलेंस चेक करने पर पता चला कि किसी ने उनके खाते से एटीएम कार्ड के जरिये दस हजार रुपये निकाल लिए हैं। जब कार्ड देखा तो वह बदला हुआ था। पीड़ित के अनुसार अज्ञात ठग के खिलाफ थाना क्वार्सी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।