फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जीआरपी ने पकड़े बदमाश,एसपी ने दी शाबाशी

जीआरपी ने पकड़े बदमाश,एसपी ने दी शाबाशी

Thu, 06 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने पकड़े बदमाश,एसपी ने दी शाबाशी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जीआरपी आगरा अनुभाग के एसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में इन दिनों स्टेशनों से लेकर ट्रेनों तक चोरोें और बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जीआरपी अलीगढ़ ने बुधवार को तीन बदमाशों को धर दबोचा। एसपी आगरा ने इसके लिए टीम को शाबाशी दी है।

इन बदमाशों के पास से 3500 रुपये नगद, सैमसंग, लेनेवो और लाइफ के तीन अलग-अलग मोबाइल, तीन चाकू मिले हैं। ये सभी रेलवे स्टेशन की मालगोदाम की साइड पर ट्रेनों में चोरी की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश फैजान उम्र 22 वर्ष पुत्र शाजिद निवासी झारखंडी मोहल्ला गोरखी, मदरसा थाना सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर पर धारा 319/18 धारा 401, 320/18 धारा 4/25 बदमाश दिलशाद पुत्र सरताज निवासी शहंशाहबाद क्वार्सी अलीगढ़ उम्र 22 वर्ष पर 321/18 4/25 आम्स एक्ट, आस मोहम्मद पुत्र जफर निवासी उदला इलियास उम्र 28 वर्ष पर 322/18 4/25 आम्स एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको पकड़ने वाली टीम में जीआरपी के उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर, चौकी प्रभारी हाथरस जंक्शन महेंद्र सिंह, कांस्टेबल बृजेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, विनोद कुमार, वीरपाल, सर्विलांस टीम आगरा के चरन सिंह, परविंदर और उप निरीक्षक रविराज शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed