{"_id":"5a8497bd4f1c1ba32a8b7771","slug":"91518639037-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटी ही गई थी रिवाल्वर..बरामदकर दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटी ही गई थी रिवाल्वर..बरामदकर दो दबोचे
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नुमाइश में शराब व्यापारी से रिवाल्वर लूटी गई थी। यह दो बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद तय हो गया और रिवाल्वर भी बरामद कर ली गई। वरना पहले ही दिन से पुलिस इसमें यह मानकर चल रही थी कि नशे में वह रिवाल्वर कहीं गिरा आया होगा। अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिवाल्वर बरामद कर ली है।
नौ फरवरी की रात को शराब व्यापारी क्वार्सी की गली नंबर सात त्रिभुवन कॉलोनी निवासी बबलू की नुमाइश में बदमाशों ने मारपीट कर रिवाल्वर लूट ली।
पीड़ित ने पुलिस ने शिकायत की तो घंटों तक नौटंकी में आवाजाही बंद कराके एक-एक व्यक्ति की तलाश की। बाद में नौटंकी संचालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
पुलिस शुरू से ही इस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस का कहना था कि पीड़ित शराब के नशे में रिवाल्वर कहीं गिरा आया है।
इधर, एसएसपी के निर्देश पर चल रहे वांछितों की गिरफ्तारी के अभियान में पुलिस ने मसूदाबाद बस स्टैंड से आदिल पुत्र मुन्ने खां निवासी आलमबाग 25 थाना सिविल लाइंस, अरुण कुमार उर्फ अन्ना पुत्र सुभाष चंद्र निवासी भमौला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी आदिल से लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार दोनों ने स्वीकारा है कि मारपीट के दौरान रिवाल्वर लूट ले गए थे।