{"_id":"1215c0dd8f070e5eafc1a6ffa3436c26","slug":"9-in-the-case-of-firing-amu-student-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग मामले में एएमयू के 9 स्कूली छात्र निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग मामले में एएमयू के 9 स्कूली छात्र निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Thu, 04 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरिंग एवं मारपीट मामले में एएमयू के एक स्कूल के 9 छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। इससे एएमयू के स्कूलों में खलबली मच गई है। मामले की जांच के लिए एक जांच कमेटी गठित की गई है।
मंगलवार शाम को आरएम हाल पुलियां के पास एएमयू के स्कूली छात्र आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान फायरिंग भी हुई और छात्र एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। प्रॉक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल के प्रिंसिपल को जांच सौंप दी थी। प्राथमिक जांच रिपोर्ट के बाद प्रॉक्टर ने दोनो ग्रुप के कुल 9 छात्रों को निलंबित कर दिया है।
इसके साथ ही एक जांच कमेटी गठित कर विस्तृत जांच का निर्देश दिया गया है। प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान ने बताया कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मारपीट एवं फायरिंग मामले में आरोपी छात्र के अभिभावक भी प्रॉक्टर से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन
---