{"_id":"5cd7345ebdec2207571f4ee6","slug":"81557607518-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलगढ़ी में दो पड़ोसियों में चले चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जंगलगढ़ी में दो पड़ोसियों में चले चाकू
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के थाना देहली गेट के सराय मियां, जगलगढ़ी में शनिवार देर शाम को एक पुरानी रंजिश के चलते दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों में मारपीट हो गई। दोनों युवकों ने एक दूसरे के ऊपर चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर दोनों में बीचबचाव कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां दोनों का उपचार चल रहा है।
सराय मियां, जगलगढ़ी के रहने वाले साजिद पुत्र शाहिद मजदूरी पर माल ढुलाई का काम करता है। उसके पड़ोस मेें एक हार्डवेयर कारोबारी मो. कलीम पुत्र मो. हनीफ की हार्डवेयर की दुकान है। वाकये के अनुसार शाम सात बजे के करीब दोनों एक दूसरे के सामने आ गए। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे की जान लेने पर आमादा हो गए।
चाकू और पत्थरों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। लड़ाई में दोनों के चाकू लगने पर पड़ोसियों ने उन्हें अलग किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत किया। घायलों को लेकर जिला अस्पताल आई। इंस्पेक्टर के अनुसार फिलहाल किसी भी ओर से तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर पहले से मारपीट शुरू करने का आरोप लगा रहे हैं।