{"_id":"5bc8eca6bdec22697f67f97b","slug":"81539894438-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 अक्टूबर को महिला से पर्स लूटने वाला शातिर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 अक्टूबर को महिला से पर्स लूटने वाला शातिर पकड़ा
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
क्वार्सी पुलिस ने 14 अक्टूबर को होटल मेलरोज इन के सामने महिला से पर्स लूटने वाले शातिर को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में शातिर ने क्वार्सी तथा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की अन्य लूट की वारदातों को भी स्वीकार किया है।
क्वार्सी पुलिस ने कैलानगर चौराहे से आमिर पुत्र मुन्ने खां निवासी आबाद नगर चिरकोरा क्वार्सी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। तलाशी में इसके कब्जे से सात हजार रूपये की नगदी, तमंचा कारतूस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 14 अक्टूबर को मैरिस रोड स्थित होटल मेलरोज इन के सामने पिसावा की रहने वाली सरोज से पर्स लूटा था। पर्स में 40 हजार रुपये की नगदी समेत अन्य सामान था। महिला के साथ लूट की वारदात उस समय हुई जब वह अपनी बेटी की सगाई कार्यक्रम में किसी काम से होटल के नीचे आई थी। इसके साथ ही शातिर ने क्वार्सी तथा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की दो लूट की वारदात और स्वीकार की है। क्वार्सी थाना प्रभारी रवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया।
विनोद कुमार बने पिसावा थाना प्रभारी
एसएसपी अजय कुमार साहनी ने पिसावा थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीखित के गैर जनपद स्थानांतरण होने के चलते गुरुवार को उन्हें रिलीव कर दिया। एसएसपी ने जितेंद्र दीखित के स्थान पर पिसावा थाने का चार्ज देहलीगेट में तैनात एएसएचओ विनोद कुमार मिश्रा को दिया है। इसके साथ ही एसआई जितेंद्र कुमार को गांधी पार्क थाने की डोरी नगर चौकी, एसआई नेत्रपाल सिंह को थाना चंडौस तथा एसआई अनिल श्रीवास्तव को गांधी पार्क थाने में पोस्टिंग दी है।