फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   70 ई-रिक्शों का चालान कटा

70 ई-रिक्शों का चालान कटा

Wed, 12 Sep 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
70 ई-रिक्शों का चालान कटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगर निगम के कर अधीक्षक राजेश गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को अवैध टिर्री चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान निर्धारित रंग न करवाने पर 70 टिर्री चालकों के हिदायत देकर चालान काटे गए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी टिर्री संचालक नगर निगम स्थित बारहद्वारी कार्यालय पर ई-रिक्शा विभाग में पंजीकरण करा लें। अन्यथा नगर निगम सीमा में बिना लाइसेंस व निर्धारित रंग के ई-रिक्शों के संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि क्वार्सी चौराहे से रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, गांधी पार्क तक के ई-रिक्शों का रंग हरा, कठपुला से जमालपुर, मेडिकल रोड, रेलवे स्टेशन तक नारंगी रंग, धनीपुर मंडी से जीटी रोड, गांधी पार्क बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन तक नीला रंग, सासनीगेट चौराहे से आगरा रोड, मथुरा रोड, गांधी पार्क बस स्टेंड तक काला रंग, सारसौल चौराहे से तस्वीर महल, जेल रोड, गांधी पार्क बस स्टेंड तक लाल रंग तथा ऊपरकोट, देहलीगेट, खैर रोड, बस स्टैंड गांधी पार्क से रसलगंज तक ई-रिक्शों को बैंगनी रंग में चलाने की अनुमति है। निर्धारित रूट पर निर्धारित रंग के टिर्री न चलने पर चालान काटकर कार्रवाई की जाएगी। फिर भी सुधार न होने पर टिर्री को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed