फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   घर में अकेली विवाहिता की गला रेतकर हत्या

घर में अकेली विवाहिता की गला रेतकर हत्या

Thu, 10 May 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
घर में अकेली विवाहिता की गला रेतकर हत्या
क्राइम न्यूज ,अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के गोंडा रोड इलाके में मंगलवार रात एक घर में अकेली मौजूद विवाहिता की गला रेतकर नृशंसतापूर्वक हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह जब विवाहिता की मां अपनी बेटी से मिलने पहुंची तो इस हत्या का भेद खुला। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मायके पक्ष ने पति व अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मगर पुलिस इस हत्या के मूल में दहेज के बजाय संपत्ति विवाद हत्या का अंदेशा जताकर जांच कर रही है।

वाकये के अनुसार मूल रूप से कासगंज निवासी महेश चंद्र माहेश्वरी कई साल पहले यहां रामनगर जलालपुर देहली गेट में आकर बस गए। उन्होंने अपनी बेटी कविता की शादी करीब ढाई साल पहले गोंडा रोड खैर रोड चौराहा देहली गेट निवासी रवि उर्फ लल्ला पुत्र किशनलाल संग की थी। रवि का परिवार यहां दो मंजिला मकान में रहता है।
विज्ञापन


नीचे परिवार ढाबा चलाता है और ऊपर रवि व उसकी पत्नी रहती थी। किशनलाल पास में ही दूसरे मकान में बड़े बेटे गौरव के साथ रहते हैं। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही रवि की अपने भाई से नहीं बन रही थी। वह अक्सर कामकाज के सिलसिले में दिल्ली रहता है। इसी बीच ससुरालियों की ओर से दहेज की मांग शुरू कर दी गई। ताकि रवि को कोई रोजगार कराया जा सके। इसी बीच कविता बीमार रहने लगी तो खाने पीने तक की समस्या हुई। इसके चलते उसकी मां संतोष कुमारी उसे खाना देने जाया करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात भी वह खाना देने गईं तो सब कुछ ठीक था। मगर सुबह 9 बजे करीब जब संतोषी अपनी बेटी के पास उसे देखने पहुंचीं तो दंग रह गईं। कविता की लाश कमरे में जमीन पर पड़ी थी और उसका गला चाकू या अन्य किसी धारदार हथियार से रेता गया था। उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। लग रहा था जैसे उसे नृशंसतापूर्वक मारा गया है।

इस सूचना पर सीओ प्रथम, इंस्पेक्टर देहली गेट आदि पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ विशाल पांडेय के अनुसार जांच में परिवार में संपत्ति विवाद भी उजागर हो रहा है।

रवि पर कोई संतान भी नहीं है। फिर भी मायके पक्ष ने दहेज को लेकर कविता की हत्या का मुकदमा ससुर किशनलाल, जेठ गौरव, पति रवि, ननद दुर्गेश व ननदोई अमलोक के खिलाफ दर्ज कराया है। जिसकी जांच की जा रही है। जो भी तथ्य उजागर होंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


नि:संतान मां-बाप की दत्तक पुत्री थी कविता
बेटी की मौत की खबर पर मां-बाप की तो मानो दुनिया ही उजड़ गई थी। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस को बताया गया कि महेश चंद्र दंपती के कोई संतान नहीं थी। इसलिए उन्होंने अपनी रिश्तेदारी में से कविता को गोद लिया था। जब वह जवान हुई और शादी योग्य हुई तो उन्होंने यह तय किया था कि इसकी शादी अपने घर के आसपास ही करेंगे, ताकि अक्सर बेटी से मिलना जुलना रहे। इतने के बावजूद वह अपनी बेटी को खो देते हैं, इस बात का दोनों को बेहद मलाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed