फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गृहक्लेश में ढ़लाई मजूदर ने की आत्महत्या

गृहक्लेश में ढ़लाई मजूदर ने की आत्महत्या

Tue, 17 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
गृहक्लेश में ढ़लाई मजूदर ने की आत्महत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना सासनी गेट इलाके के मोहल्ला सराय हरनारायण में गृह क्लेश के चलते एक ढलाई मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सराय हरनारायण निवासी गोवर्धन (24 वर्ष) ढलाई का काम करता था। चार भाइयों में दूसरे नंबर के गोवर्धन की सात महीने पहले ही बन्नादेवी के मोहल्ला सराय हकीम निवासी महेश की बेटी पूनम से शादी हुई थी।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक शादी के बाद पति-पत्नी में अनबन रहने लगी। रविवार की रात परिवार के लोग बाहर आंगन में सो रहे थे। सोमवार तड़के गोवर्धन अपने कमरे में गया और गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर पंखे से फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी जब कमरे में पहुंची तो पति को पंखे से लटका देख उसकी चीख निकल गई। परिवार में कोहराम मच गया। इसी बीच पुलिस को सूचना दे दी। कुछ देर बाद सासनीगेट इंस्पेक्टर सुनील वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे।


शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पूछताछ में घरवालों ने घरेलू कलह में खुदकशी का मामला बताया। इंस्पेक्टर सुनील वर्मा ने बताया मामला घरेलू कलह का है। जिसके चलते युवक ने खुदकुशी की है। बाकी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed