फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   छह माह के इकतरफा प्यार में अलीगढ़ आया युवक

छह माह के इकतरफा प्यार में अलीगढ़ आया युवक

Thu, 22 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
छह माह के इकतरफा प्यार में अलीगढ़ आया युवक
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ विश्वविद्यालय (एएमयू) कैंपस में डक प्वाइंट पर खुद को गोली मारकर जान देने वाले युवक का परिवार अभी तक सदमे में है। वह यह नहीं समझ पा रहा कि उसने ऐसा क्यों किया। हां परिजनों ने फोन पर पुलिस से इतना जरूर कहा है कि उसके भाई के मोबाइल में उसकी यादों से जुड़े फोटो हैं, जिन्हें डिलीट न किया जाए।

इधर, पुलिस की अब तक की जांच में यह तो साफ हो गया है कि युवक अलीगढ़ की किसी युवती के इकतरफा प्यार में यहां तक आया था। अभी पुलिस युवती को चिह्नित नहीं कर पाई है। यह काम भी एक-दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद आगे कार्रवाई तय की जा सकेगी।
विज्ञापन


वाकया 13 फरवरी की दोपहर का है, जब युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी थी। बाद में उसकी पहचान रोहित कुमार पुत्र रोतम सिंह निवासी भटपुरा अफजलगढ़ बिजनौर के रूप में हुई। उसकी जेब में मिले मोबाइल आदि के आधार पर परिजनों को सूचना दी थी। इस सूचना पर 14 फरवरी को आए उसके भाई अरुण आदि यहां आकर शव को अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। हालांकि मोबाइल पर पैटर्न लॉक होने के कारण कुछ दिक्कतें आई हैं। मगर सर्विलांस की मदद से इन दिक्कतों को दूर कर युवक की सुसाइड के कारण जानने में पुलिस जुटी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सर्विलांस की मदद से अब तक इतना तो साफ हो चुका है कि युवक पिछले करीब छह माह से किसी युवती को इकतरफा कॉल किए जा रहा था। उधर से कॉल का कभी कोई जवाब नहीं था। इसलिए माना जा रहा है कि यह मसला इकतरफा प्यार का रहा होगा।

मगर अभी पुलिस उस युवती को चिह्नित नहीं कर पाई है। हां युवती अलीगढ़ और सिविल लाइंस इलाके की होने का अंदेशा है। इधर, युवक के भाई अरुण ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर इतना ही अनुरोध किया है कि उसके भाई की यादें फोन में हैं, उन्हें डिलीट न किया जाए।


बाकी परिजन अभी तक किसी तरह की शिकायत यहां आकर देने को तैयार नहीं हुए हैं। सीओ तृतीय संजीव दीक्षित इतना ही कहते हैं कि मामले में जांच चल रही है। मसला प्रेम संबंधों का ही लग रहा है। मगर जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed