{"_id":"5c521056bdec224c7412067a","slug":"71548882006-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासनी गेट में सर्राफ के घर से दस लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सासनी गेट में सर्राफ के घर से दस लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के कृष्णा टोला में मंगलवार रात को एक सराफ के बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर घर से तीन लाख की नकदी और लगभग सात लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। परिवार शादी समारोह में शामिल होने रामघाट रोड स्थित एक मैरिज होम में आया था। सराफ ने थाना पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
सराफ राजेंद्र सिंह उर्फ राजा वर्मा का परिवार सासनी गेट के कृष्णा टोला क्षेत्र में रहता है। राजेंद्र की सराफा बाजार में ज्वैलरी की दुकान है। मंगलवार रात को राजेंद्र के भतीजे नीमेश वर्मा की शादी थी। परिवार समारोह में शामिल होने के लिए रामघाट रोड स्थित मैरिज होम में आया था। राजेंद्र ने बताया कि समारोह के खत्म होने के बाद परिवार रात लगभग 12 बजे घर पहुंचा तो मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा मिला।
अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा पड़ा था। उसमें रखी लगभग तीन लाख की नकदी और सात लाख के गहने गायब थे। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। दूसरे कमरे में लगी एलईडी टीवी भी चोर चोरी कर ले गए। इस मामले में थाना सासनी गेट पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अरुणा राय के मुताबिक तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चोरों की तलाश जारी है।