{"_id":"5a5fa92b4f1c1b7f268b4ff2","slug":"71516218667-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन हत्याकांड : मांगें नहीं मानी गई तो प्रदेश भर में होगा आंदोलन : घनश्याम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नितिन हत्याकांड : मांगें नहीं मानी गई तो प्रदेश भर में होगा आंदोलन : घनश्याम
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नितिन माहौर हत्याकांड मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शोक संतप्त परिवार कलेक्ट्रेट पर तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहा। सर्व दलीय कोरी समाज संघर्ष समिति के बैनर तले तीन जनवरी से क्रमिक अनिश्चित कालीन धरना चल रहा है।
बुधवार को राजनीतिक पार्टियों के लोगों ने धरने को समर्थन किया। स्वतंत्र जनता राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम कोरी ने कहा कि अगर समिति की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो जनता राज पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भूख हड़ताल पर बैठेगी।
समिति के महामंत्री ललित कुमार माहौर ने कहा कि भूख हड़ताल का तीसरा दिन हो गया है, लेकिन जिला प्रशासन ने दलितों के ज्ञापन के आवाज को दबा दिया है। वहीं, धरना स्थल पर पूर्व विधायक जमीर उल्लाह पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का कुशल क्षेम पूछा। बाद में आगे की रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन
नितिन हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग : बंसल
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष व पूर्व विधायक विवेक बंसल ने नितिन माहौर की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराई जाए। जांच से एक ओर पीड़ित परिवार को सांत्वना मिलेगी कि सरकार हमारे प्रति संवेदनशील है तो दूसरा इस कांड के लिए वास्तविक रूप से दोषी लोगों के नाम उजागर होंगे। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
अपराधियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम : सफाई मजदूर संघ
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजूदर संघ ने धरने का समर्थन किया। संघ के प्रांतीय सचिव आनंद शास्त्री व जिलाध्यक्ष बिल्लू चौहान ने कहा कि दलित समाज पर अत्याचारों की बाढ़ आ गई है। पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं पा रही है। इस मौके पर प्रशांत वाल्मीकि, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, राधे पुरी, बाबा मुंशी, ध्रुव वाल्मीकि, नितिन चौहान, आकाश चौटेल आदि मौजूद रहे।
हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा आंदोलन : सूर्यवंशी
नितिन माहौर के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट पर चल रहे धरने में रालोद जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, छात्र नेता जियाउर्रहमान पहुंचे। धरने का समर्थन किया। 19 जनवरी से धरने पर बैठने का एलान किया। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद ने कहा कि भाजपा दलितों की अनदेखी कर रही है।
नितिन के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और विधायक दलितों से नफरत करते हैं। यही कारण है कि वह आज तक सांत्वना देने भी नहीं आए। जियाउर्रहमान ने कहा कि जिला प्रशासन भाजपा के दबाव में काम कर रहा है।
दलितों को सम्मान देने का भाजपा ढोंग करती है। नितिन के परिजनों को 50 लाख देने की मांग योगी सरकार से की। इस अवसर पर डॉ. इरफान खान, युवा जिलाध्यक्ष अमित चौहान, राकेश सिंह, राजा बाबू आदि मौजूद रहे।