फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तीन लाख के लालच में दोस्ती हुई शर्मसार, दोस्त को ही खिलाया नशीला पदार्थ

तीन लाख के लालच में दोस्ती हुई शर्मसार, दोस्त को ही खिलाया नशीला पदार्थ

Wed, 03 Apr 2019 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
तीन लाख के लालच में दोस्ती हुई शर्मसार, दोस्त को ही खिलाया नशीला पदार्थ
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दोस्तों के साथ करीब एक माह पहले ट्रक खरीदने आगरा गए युवक ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच तीन दोस्तों पर पैसा छीनने और जान से मारने की कोशिश के गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित युवक को उसके दोस्त अकराबाद के पास मरा समझ कर डाल गए थे, जिसके बाद से ही उसका उपचार चल रहा था।

सोनू शर्मा पुत्र जानकी प्रसाद निवासी मोहल्ला नगाइच पाड़ा थाना अतरौली के घर 27 फरवरी को उसके तीन दोस्त आए और कहने लगे कि आगरा में सस्ता ट्रक मिलने का दावा करने लगे। लालच में आकर सोनू अपने भाई महेश से तीन लाख रुपये लेकर दोस्तों के साथ आगरा चला गया। आरोप है कि रात में पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि सोनू जीटी रोड पर कहीं बेहोश पड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे उपचार के लिए अकराबाद सीएचसी में भर्ती कराया। 25 मार्च को सोनू को होश आया तो उसने बताया कि आगरा से वापस आते वक्त तीनों दोस्तों ने पैसों के लालच में उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और मरा हुआ समझ रोड पर फेंक दिया। थाना स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसएसपी आकाश कुल्हरि से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed