फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दुष्कर्मियों पर मेहरबान पुलिस, एक साल बाद भी नहीं पकड़े आरोपी

दुष्कर्मियों पर मेहरबान पुलिस, एक साल बाद भी नहीं पकड़े आरोपी

Sun, 03 Mar 2019 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्मियों पर मेहरबान पुलिस, एक साल बाद भी नहीं पकड़े आरोपी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जनपद की पुलिस दुष्क र्मियों पर मेहरबान दिख रही है। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों की दुष्कर्म पीड़िताओं ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए हैं। पुलिस पर आरोप है कि वह दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।

इतना ही नहीं एक पीड़ित किशोरी के पिता के आरोपों के अनुसार दादों थाने का एक दरोगा बेटी संग घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी संग समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। दोनों ही मामलों की शिकायत एसएसपी तक पहुंची है। एसएसपी ने पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


थाना दादों के एक गांव में एक 26 फरवरी को खेत पर शौच को गई एक किशोरी संग दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी अभी भी फरार हैं।

पीड़िता के पिता के अनुसार पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं की है। इतना ही नहीं उनका आरोप है कि थाना पुलिस का एक दरोगा इस मामले में फैसला करने का दबाव बना रहा है। वहीं, आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, थाना देहली गेट के एक क्षेत्र में 23 मार्च 2018 को एक महिला के साथ चार लोगों ने तमंचे के बल पर सामूहिक रूप से अप्राकृतिक तौर पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस को लिखित में तहरीर दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी सिंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा। बाकी के तीन आरोपियों के खिलाफ एक साल बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है।


पीड़िता का आरोप है कि अब तीनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी ने दोनों मामलों पीड़ितों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही दोनों थानों के इंस्पेक्टरों को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed