{"_id":"5bf70a32bdec22416e62607f","slug":"61542916658-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल पुराने झगड़े का लिया बदला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन साल पुराने झगड़े का लिया बदला
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
तीन साल पुराने झगड़े का बदला गुरुवार को एसवी कॉलेज में एक पूर्व छात्र ने दूसरे पूर्व छात्र की पिटाई करके ले लिया। मारपीट के दौरान पूर्व छात्र प्रॉक्टर ऑफिस की ओर भागा। इस अफरा-तफरी में ऑफिस का शीशा टूट गया। कॉलेज प्रशासन ने मौके पर पुलिस बुला ली।
दोपहर करीब एक बजे पूर्व छात्र मोहम्मद अबरेज खान अपने साथियों के साथ कॉलेज पहुंचा। पहले से कॉलेज परिसर में अपने साथियों के साथ पूर्व छात्र मनीष कुमार मौजूद था। दोनों पूर्व छात्रों के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगी। कुछ देर बाद दोनों में मारपीट होने लगी। पिटाई से बचने के लिए अबरेज प्रॉक्टर ऑफिस की ओर भागा।
इस अफरा-तफरी में ऑफिस के दरवाजे का शीशा टूट गया। मामला बिगड़ते देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। कॉलेज प्रशासन ने अबरेज के खिलाफ तहरीर भी दी। बाद में थाने में दोनों परिजनों के बीच समझौता हो गया। थाना गांधीपार्क के थानाध्यक्ष वीरेंद्र इंदौलिया ने बताया कि तीन साल पहले स्टेडियम में अबरेज ने अपने साथियों के साथ मनीष के साथ मारपीट की थी। इसलिए कॉलेज में अबरेज को देखकर वह अपना आपा खो बैठा।