फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मीनाक्षी पुल पर जयपुर की महिला को लूटा

मीनाक्षी पुल पर जयपुर की महिला को लूटा

Wed, 24 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मीनाक्षी पुल पर जयपुर की महिला को लूटा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के मीनाक्षी पुल पर मंगलवार देर रात ई रिक्शे में सवार जयपुर की महिला का बदमाशों ने पर्स लूट लिया। वारदात के वक्त महिला बस स्टैंड जा रही थी, वहां से उसे जयपुर के लिए बस पकड़नी थी। इस पर्स नकदी व जेवरात होना बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।


जयपुर के विद्याधर नगर निवासी महिला ऊषा भारद्वाज पत्नी महेश चंद यहां शंकर विहार प्रीत गार्डन कालोनी रामघाट रोड निवासी अपने रिश्तेदार जय कुमार की बेटी की रिंग सेरेमनी में शामिल होने अलीगढ़ आई थी। रिंग सेरेमनी होटल आभा रेजीडेंसी में थी। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह रात्रि करीब दस बजे ई रिक्शा से गांधी पार्क बस अड्डे जा रही थी। वहां से उन्हें जयपुर के लिए बस पकड़नी थी। वह जैसे ही मीनाक्षी पुल पर चढ़ रही थीं, तभी पीछे से आए बाइक सवारों ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश दूर जा चुके थे। पर्स में 15 हजार रुपये नकद, हीरे की अंगूठी, जंजीर आदि कीमती सामान होना बताया गया है। सूचना पर सिविल लाइंस व क्वार्सी पुलिस पहुंच गई थीं। जांच पड़ताल में जुटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed