फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दहेज न मिला तो देवर की अश्लीलता, मुकदमा दर्ज

दहेज न मिला तो देवर की अश्लीलता, मुकदमा दर्ज

Tue, 03 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
दहेज न मिला तो देवर की अश्लीलता, मुकदमा दर्ज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बन्नादेवी इलाके में ब्याही नोएडा की विवाहित युवती ने अपने देवर, सास, ननद आदि ससुरालियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विवाहिता की मानें तो पहले उससे दहेज में कार की मांग हुई और जब विरोध किया तो देवर ने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। इसे लेकर मुकदमा दर्ज करा दिया है।

नोएडा निवासी विवाहिता के अनुसार उसकी शादी जनवरी 2018 में बन्नादेवी के रामबाग निवासी युवक से हुई थी। उसका पति निजी कंपनी में नोएडा में ही जॉब करता है। यहां उससे उसकी सास आदि ने दहेज में स्विफ्ट कार आदि की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू किया। जब विरोध किया तो उसका उत्पीड़न होने लगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, एक दिन तो उसके देवर ने उसके साथ अश्लील हरकत की और शिकायत पर किसी परिजन ने विरोध के बजाय उल्टा उसी को डांट फटकार दिया। इस संबंध में मायके पक्ष को बताकर बहू ने देवर संजीव, सास, ननद, ममिया ससुर, ममिया सास आदि पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed