{"_id":"5ca274a0bdec22147163b9dc","slug":"51554150560-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर जेल से सजल चौधरी ने मांगी रंगदारी-Aligarh","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर जेल से सजल चौधरी ने मांगी रंगदारी-Aligarh
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के रामघाट रोड के बाइकर्स गैंग के एक गुट के मुखिया सजल चौधरी पर गाजीपुर जेल से बैठकर पूर्व विधायक के करीबी प्रापर्टी डीलर धीरा ठाकुर के भाई से रंगदारी मांगने व न देने पर धमकी देने का आरोप लगा है। इस सिलसिले में यूपी के डीजीपी को फैक्स के जरिये व मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की गई है।
पूर्व में मारे गए प्रापर्टी डीलर धीरेंद्र उर्फ धीरा ठाकुर के भाई नरेश कुमार पुत्र भूप सिंह निवासी महुआ खेड़ा थाना क्वार्सी ने मुख्यमंत्री पोर्टल व डीजीपी को भेजी शिकायती में कहा है कि उनके भाई धीरेंद्र की दो साल पहले हत्या हो गई थी। इधर, अपराधी सजल चौधरी निवासी देवसैनी एक कुख्यात अपराधी है, जो अपने विरोधी शरद गोस्वामी व जीतू चौधरी की हत्याओं में जेल में है और इन दिनों प्रशासनिक कारणों से अलीगढ़ से गाजीपुर जेल में शिफ्ट है। वह गाजीपुर जेल से ही उससे फोन करके चौथ मांगता है।
प्रतिदिन वह जेल से फोन करता है और कहता कि तेरे भाई पर मेरा साढ़े 13 लाख रुपये बकाया है, जो अब तुम दोगे। सोमवार को सजल ने नरेश को धमकाते हुए कहा कि अगर तुमने पैसा नहीं दिया तो मेरे साथी तुम्हें उठा ले जाएंगे और जान से मार देंगे। इस धमकी के बाद नरेश ने सीएम के पोर्टल पर शिकायत दर्ज करते हुए सजल का जेल से मोबाइल बरामद कर सभी साथियों के पर कार्रवाई की मांग की है।