{"_id":"5c59f16abdec22736436a7bc","slug":"51549398378-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा एक्सप्रेसवे पर विधायक की गाड़ी पर पत्\nथर से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा एक्सप्रेसवे पर विधायक की गाड़ी पर पत् थर से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर छर्रा विधायक ठाकुर रवेंद्रपाल सिंह के फॉर्च्यूनर गाड़ी (यूपी 81 बीजेड 7000) पर अज्ञात लोगों ने पत्थर से हमला कर दिया। उस पर छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह के अतिरिक्त कोल विधायक अनिल पाराशर, नगर विधायक संजीव राजा एवं छर्रा विधायक के पीआरओ अनिल तोमर सवार थे। सभी इस हमले से बाल-बाल बचें।
तीनों विधायक मंगलवार को लखनऊ से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से वापस अलीगढ़ लौट रहे थे। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जवाहर जटपुरा अंडर पास के समीप रात 8 बजे के करीब किसी ने गाड़ी पर पत्थर फेंक दिया। करीब सौ से अधिक गति से आ रही गाड़ी का सामने की शीशा टूट गया।
कुछ टूटे हुए शीशे आगे बैठे छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह के शरीर पर लगे। पीछे संजीव राजा, अनिल पाराशर एवं अनिल तोमर बैठे थे। अचानक हमला से कुछ समय के लिए गाड़ी लहराई लेकिन चालक की सूझबूझ से तीनों विधायक बाल-बाल बच गए। तीनों विधायकों ने घटना की पुष्टि की है और अपने आप को सुरक्षित बताया है। अनिल तोमर ने बताया कि आगरा के कप्तान एवं थाना फतेहाबाद के थानाध्यक्ष को सूचना दे दी गई है। उन्होंने लूट के इरादे से हमला की आशंका जताई है। छर्रा विधायक की गाड़ी के साथ दो अन्य गाड़ी भी थी। पीछे वाली गाड़ी में सांसद प्रवक्ता संदीप चाणक्य एवं अन्य भाजपा नेता बैठे थे।