{"_id":"5c1bf523bdec22570c2f15b6","slug":"51545336099-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधा सफाई कर्मी की नाले में गिरने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संविधा सफाई कर्मी की नाले में गिरने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के जीवनगढ़ की गली नंबर एक के नाले में मिले शव की बुधवार को शिनाख्त हुई। शव नगर निगम में संविदा पर तैनात सर्फाई कर्मचारी पप्पूू का था। रविवार रात वह ससुराल से घर जाते समय नाले में गिर गया था।
बुधवार को थाना क्वार्सी पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की। पप्पू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। उसकी मौत से तीन मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया।
पप्पू (40 वर्षीय) पुत्र कन्हैया लाला दुर्ग पुरी, मानसिंह की सराय थाना सासनी गेट में रहता था। नगर निगम के वार्ड-6 में संविदा कर्मी था। उसकी शादी 18 वर्ष पूर्व मलाह के नगला में हुई थी। अधिकांश समय वह ससुराल में ही रहता था।
विज्ञापन
माह में एक दो बार घर आता था। रविवार को ससुराल से घर जाने के लिए निकला था और रास्ते में नाले में गिर गया। परिवार तीन दिन से लगातार उसकी तलाश में लगा था। पप्पू की पत्नी पूजा ने बताया कि वह पति के गायब होने की शिकायत करने थाना क्वार्सी गई थी।
तब वहां पुलिसकर्मियों ने उसे पति का फोटो दिखा उनकी नाले में गिरकर मौत होने की जानकारी दी। पत्नी के अनुसार उस पर तीन बेटियों (विशाखा (16), नंदनी (14), ईशानी (6)) का जिम्मा आ गया है। इधर, पप्पू तीन भाईयों में सबसे बड़ा था।