{"_id":"5bd77754bdec2269b44456f0","slug":"51540847444-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल पर आरोप लगाने वाली महिला ने अब खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाल पर आरोप लगाने वाली महिला ने अब खाया जहर
Updated Tue, 30 Oct 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
कोतवाल देहली गेट पर आरोप लगाकर पुलिस महकमे में सनसनी फैलाने वाली महानगर के खैर रोड इलाके की महिला ने सोमवार शाम जहर खा लिया। उसे उसका साथी नाजुक हालत में लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां भर्ती कराकर गायब हो गया।
इस सूचना पर जब सिविल लाइंस पुलिस पहुंची तो उसने दो तरह के बयान दिए। पहले तो साथी द्वारा शादी न करने से दुखी होकर जहर खाने की बात कही। फिर डॉक्टर को अपने बयान में यह भी कहा कि अभी देहली गेट कोतवाल व कुछ अन्य लोग परेशान कर रहे हैं, जिसके चलते ऐसा किया है। अभी महिला का इलाज चल रहा है। वहीं उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाने की तैयारी है।
खैर रोड जलालपुर बन्नादेवी इलाके में रहने वाली महिला ने पिछले माह कोतवाल पर फोन पर आपत्तिजनक बातें करने का आरोप लगाया था। बाद में वह अपने बयानों से मुकर गई थी। इसके बाद पिछले पखवाड़े उसने मीट कारोबारी व कबाड़ कारोबारी आदि पर कोतवाली में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसकी अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
इसी बीच सोमवार शाम यह महिला अपने साथी संग बाइक पर सवार होकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां उसने जहर खाने की बात बताई। साथी उसे भर्ती कराने के बाद गायब हो गया। साथी ने जो नंबर वहां दर्ज कराया था, वह भी बंद आ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस व डॉक्टरों ने जब बयान दर्ज किए तो उसने पहले तो बताया कि साथी कोर्ट मैरिज करने से इंकार कर रहा है।
इसी बात पर विवाद के चलते जहर खाया। बाद में उसने कोतवाल व दुष्कर्म के आरोपियों पर भी तंग करने का आरोप डॉक्टर के समक्ष लगाया। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। इस विषय में एसएसपी अजय कुमार साहनी इतना ही कहते हैं कि हर दिन बयान बदल रही महिला अब विश्वसनीय नहीं रही है। फिर भी जो भी लिखित में आएगा, उसके अनुसार जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाल से रकम ऐंठने की साजिश की ऑडियो वायरल
इस विषय में कोतवाल देहली गेट इतना ही कहते हैं वह महिला बेवजह उनका नाम घसीट रही है। उसका एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह यह साजिश रचतने की बात कह रही है कि कोतवाल से रकम ऐंठी जाएगी। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने जेवरात आदि वापस कराने की तहरीर भी उसने दी है।