{"_id":"5b885b5d42c7924659430d51","slug":"51535662941-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी की खबर पर दौड़ी पुलिस, रंगेहाथ दबोचे गोकश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी की खबर पर दौड़ी पुलिस, रंगेहाथ दबोचे गोकश
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जवां (अलीगढ़)।
महानगर के जवां से सटे बॉर्डर पर बरौली राव के रास्ते पर गोकशी की सूचना पर गुरुवार देर रात पुलिस में भगदड़ मच गई। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार गोकशों को गोकशी से पहले ही दबोच लिया। इस दौरान उनके कब्जे से गाय को तो जिंदा बचाया ही गया, साथ में कुछ हथियार आदि भी बरामद किए गए हैं।
कार्यवाहक एसओ जवां अभिलाख सिंह को पुलिस कंट्रोल रूम के जरिये देर रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि बरौली रोड पर क्वार्सी के बॉर्डर पर चार संदिग्ध गाय को लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गए और इनकी घेराबंदी शुरू कर दी। इसी बीच जवां के साथ-साथ इंस्पेक्टर क्वार्सी रविंद्र सिंह भी मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के एकत्रित होने और पुलिस की घेराबंदी पर इन चारों ने गाय को तो छोड़ दिया और खुद खेतों में जाकर छिप गए।
पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवाबी फायरिंग व कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगों को पकड़ लिया। जिन्होंने अपने नाम जाकिर, कय्यूम, बंटी व अंसार निवासीगण बरौली राव बताए। इन चारों से दा तमंचे, कारतूस, छुर्रा, गोकशी में प्रयोग होने वाला फरसा आदि बरामद किया गया। कार्यवाहक एसओ के अनुसार पकड़े गए चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
इन पर गोकशी के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह गाय रोड पर लावारिस घूमते समय दबोच ली गई थी। अभी यह जानकारी पूछताछ में की जा रही है कि गाय के मांस को कहां बेचना था। इन चारों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।