फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   छतीसगढ़ से भागी युवती अलीगढ़ में पकड़ी

छतीसगढ़ से भागी युवती अलीगढ़ में पकड़ी

Tue, 17 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
छतीसगढ़ से भागी युवती अलीगढ़ में पकड़ी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दिल्ली में काम करने के इरादे से गई छत्तीसगढ़ की युवती काम छोड़कर वहां से भाग निकली। किसी तरह युवती ट्रेन से टूंडला की ओर जा रही थी, सूचना पर पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले आई और परिजनों को सूचना देने के लिए उन्होंने बिलासपुर की पुलिस से संपर्क किया।

जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह के अनुसार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी जागेश्वरी ने बताया कि गत 12 जुलाई को वह दिल्ली गई थी। रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात एक दंपती से हुई, जो उसे घर में काम करने के लिए अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


तीन दिन वहां रुकने के बाद वह वहां से भाग निकली और दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन में सवार हो गई। वह ट्रेन से टूंडला की ओर जा रही थी, तभी किसी ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इस बीच ट्रेन के रुकते ही वह स्टेशन पर उतरी तभी पुलिस उसे अपने साथ जीआरपी थाने ले आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि युवती के परिजनों तक सूचना भेजने के लिए इलाका पुलिस को अवगत करा दिया है। परिजनों के आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed