{"_id":"5a5e579f4f1c1b89268b4c89","slug":"51516132255-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली पत्नी के रहते डाक्टर ने की दूसरी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहली पत्नी के रहते डाक्टर ने की दूसरी शादी
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
पहली पत्नी के रहते धोखाधड़ी करते हुए दूसरी शादी करने पर पीड़िता ने डॉक्टर पति पर थाना बन्ना देवी में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का पति बुलंदशहर में डॉक्टर है और उसने थाना बन्ना देवी की न्यू राजेंद्र नगर प्रतिभा कॉलोनी की रहने वाली लड़की से शादी कर ली है।
नोएडा के सेक्टर 61 में मार्बल होम्स की रहने वालीं स्नेहा शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि बुलंदशहर की टीचर्स कॉलोनी निवासी ज्ञानेंद्र प्रसाद शर्मा के बेटे सुयश शर्मा से दिसंबर 2016 में शादी हुई थी। नवंबर 2012 में मेरे बेटे आर्यंश शर्मा का जन्म हुआ।
सुयश शर्मा और इनके परिवार की लोभी प्रवृत्ति के चलते यह लोग स्नेहा और उसके परिवार को दहेज के लिए परेशान करने लगे। इसी क्रम में धोखाधड़ी करके बहुत धन भी हासिल कर लिया। मारपीट करते हुए स्नेहा शर्मा को नोएडा के मार्बल होम्स के घर में से बाहर भी निकाल दिया।
विज्ञापन
इसके बाद से ही स्नेहा शर्मा नोएडा में अपने पिता के घर पर रह रही हैं। स्नेहा शर्मा ने कहा है कि 2 मार्च 2017 को उसके पति सुयश शर्मा ने न्यू राजेंद्र नगर, प्रतिभा कॉलोनी निवासी मोनिका भारद्वाज पुत्री संजय भारद्वाज से शादी कर ली।
इसकी शिकायत एसएसपी अलीगढ़ से की गई, जिसके बाद मामले की जांच सब इंस्पेक्टर राधेश्याम ने की। जांच में सुयश शर्मा के अवैध तरीके से शादी करने की बात की पुष्टि हुई।
जिसके बाद इस प्रकरण में धारा 420, 406, 494, 495 के तहत पति सुयश शर्मा, ससुर ज्ञानेंद्र शर्मा, सास आशा शर्मा, बहनोई अमित गुप्ता और सुप्रिया गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।